Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 19, 2024, 11:14 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में एक नया लकी स्पिन हो गया है। इस स्पिन इवेंट के जरिए गेमर्स एक से एक अच्छे रिवॉर्ड पा सकते हैं। इसमें रिवॉर्ड के तौर पर गेमर्स को Violet Dive Set, Dreamy Lass Cover, Lucky Coin, Diamonds, Crocodile Backpack जैसे कई आइटम मिल रहे हैं। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए ड्रॉ करना होगा। हर ड्रॉ पर उन्हें प्राइज लिस्ट में से एक रेडम आइटम मिलेगा। हालांकि, कुछ तय संख्या में ड्रॉ करके गेमर्स निश्चित आइटम पा सकते हैं। आइये जानें कैसे। और पढें: BGMI 4.3 Update की अहम डिटेल लीक, जानें कब होगा रिलीज और क्या होंगे नए बदलाव
BGMI Lucky Spin इवेंट लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में 18 नवंबर, 2024 से शुरू हुआ है और 13 दिसंबर, 2024 तक चलेगा। इसका मतलब है कि गेमर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
बता दें कि प्लेयर्स को दिन का पहले ड्रॉ करने के लिए 10 UC यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने होंगे। 10 ड्रॉ की कीमत 360 UC है। अभी ड्रॉ की कीमत पर छूट मिल रही है। आमतौर पर पहले ड्रॉ की कीमत 40 UC और 10 ड्रॉ की कीमत 400 UC होती है। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
20 बार ड्रॉ करने पर Paint मिलेगा। 40 बार ड्रॉ करके गेमर्स Modification Material Piece पा सकते हैं। इसके अलावा, 70 बार ड्रॉ करके गेमर्स 40 Lucky Coin, 100 बार ड्रॉ करने पर 60 लकी कोइन और 150 बार ड्रॉ करके 80 लकी कोइन पा सकते हैं।
इस तरह आप यहां बताए गए सभी आइटम्स पा सकते हैं।