BGMI (Battlegrounds Mobile India) में अपने दोस्तों को ऐसे भेजें Space Gift, पाएं RP पॉइंट्स
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में प्लेयर्स के रॉयल पास पॉइंट्स काफी जरूरी होते हैं। इनकी मदद से वे रॉयल पास का लेवल बढ़ा सकते हैं। साथ ही, स्पेशल गिफ्ट पा सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: May 15, 2024, 11:12 AM (IST) | Edited: May 15, 2024, 11:13 AM (IST)
हाइलाइट
- BGMI (Battlegrounds Mobile India) में प्लेयर्स के रॉयल पास पॉइंट्स काफी जरूरी होते हैं। इनकी मदद से वे रॉयल पास का लेवल बढ़ा सकते हैं। साथ ही, स्पेशल गिफ्ट पा सकते हैं।
BGMI (Battlegrounds Mobile India) खेलने वाला हर प्लेयर्स Royale Pass (RP) पॉइंट्स पाना चाहता है। गेम को डेवलपर krafton प्लेयर्स को RP पॉइंट्स पाने के कई तरीके देता है। इस गेम को प्लेयर्स RP पॉइंट्स सिस्टम के लिए काफी पसंद करते हैं, जो गेमर्स को मंथली पास देते हैं। अगर आप भी गेम में RP पॉइंट्स की तलाश कर रहे हैं तोयह आर्टिकल पढ़ें। यहां हमने प्लेयर्स को RP पॉइंट पाने के अच्छा और आसान तरीका बताने वाले हैं। प्लेयर्स BGMI में अपने दोस्तों को Space Gift देकर पॉइंट्स पा सकते हैं। यहां स्पेस गिफ्ट भेजने का पूरा तरीका बताया गया है।
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में ऐसे भेजें स्पेस गिफ्ट
BGMI में स्पेस गिफ्ट इवेंट लिमिटेड टाइम के मिशन होते हैं। इसमें प्लेयर्स को आठ अलग-अलग दोस्तों को स्पेस गिफ्ट सेंड करके RP पॉइंट पा सकते हैं। अपने आठ दोस्तों को स्पेस गिफ्ट भेजने के बाद 75 RP पॉइंट्स अपने नाम कर सकते हैं। इन पॉइंट्स की मदद से आप रॉयल पास में लेवल अप कर सकते हैं। साथ ही, स्पेशल रिवॉर्ड को अनलॉक कर सकते हैं।
आप अपने दोस्तों रो बीजीएमआई में स्पेस गिफ्ट के तौर पर एर्नजी के साथ-साथ वेपन क्रेट और रेंडम कॉस्मेटिक क्रेट आदि भेज सकते हैं।
बीजीएमआई में ऐसे भेजें स्पेस गिफ्ट
- इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में बीजीएमआई ओपन करें।
- अब मेन स्क्रीन पर लेफ्ट साइड में सबसे ऊपर Friends सेक्शन पर जाएं।
- ऐसा करते ही आपके सामने एक पॉप-अप स्क्रीन ओपन होकर आ जाएगी। यह आपको कई प्रकार के गिफ्ट मोड दिखाएगा।
- आप स्पेस गिफ्ट सेंड के लिए फ्री ऑप्शन को भी सिलेक्ट कर सकते हैं।
- फिर पॉप-अप स्क्रीन पर राइट कॉर्नर में दिए गए गिव बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा। गिफ्ट सेंड करने के बाद मेन स्क्रनी पर वापस आएं और RP मिशन बटन पर क्लिक करें। यहां से पॉइंट्स लें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कभी-कभी अपने दोस्तो को गिफ्ट भेजते समय आपको 15 मिनट तक खेलने के लिए नोटिफिकेशन वाला मैसेज भी मिल सकता है। इस तरह आप आसानी से और अच्छे RP पॉइंट्स पा सकते हैं और अपने गेम तो मजेदार बना सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।