BGMI A13 Royale Pass में मिलेंगे UAZ skin जैसे कई रिवॉर्ड, देखें लिस्ट

BGMI A13 Royale Pass में प्लेयर्स को UAZ Skin जैसे कई रिवॉर्ड मिलेंगे। ये पास गेम में BGMI 3.8 Update के साथ आएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 14, 2025, 11:16 AM (IST)

BGMI 3.8 Update आने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) में समय-समय पक अपडेट आता है। यह अपडेट अपने साथ ने वेपन और फीचर्स लेकर आता है। यह अपडेट जल्द गेम में आने वाला है। अपडेट के साथ-साथ नए रॉयल पास (BGMI A13 Royale Pass) की भी गेम में एंट्री होने वाली है। इस रॉयल पास में प्लेयर्स को कई धमाकेदार रिवॉर्ड पाने का मौका मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में Wooden Cabin ग्लू वॉल स्किन करें Claim, Daily Special लाया मौका

BGMI A13 Royale Pass

अगर आप BGMI के नए प्लेयर्स हैं तो आपको बता दें कि प्लेयर्स को गेम में अपडेट के साथ एक रॉल पास भी आता है। इस रॉयल पास में प्लेयर्स को कई रिवॉर्ड मिलते हैं। अभी Krafton India ने अपकमिंग रॉयल पास की रिलीज डेट नहीं बताई है। रिपोर्ट्स की मानें तो मई के दूसरे हफ्ते में इसे रिलीज किया जाएगा। ऑफिशियल डेट जल्द ही जारी की जाएगी। लीक रिपोर्ट में पास के साथ मिलने वाले रिवॉर्ड का खुलासा हो गया है। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

रिवॉर्ड लिस्ट

  • Attack on Titan character outfit
  • Attack on Titan backpack skin
  • Attack on Titan voice pack
  • Attack on Titan helmet skin
  • Parachute skin PUBG Mobile x Attack on Titan
  • UAZ skin
  • Dagger skin
  • P90 skin
  • MK14 skin
  • NS2000 Upgradable skin
  • Molotov cocktail skin
  • Six emotes

ये सारे रिवॉर्ड प्लेयर्स की जीतने में भी मदद करेंगे। साथ ही, गेमर्स के गेम को मजेदार भी बनाएंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

BGMI 3.8 Update

BGMI 3.8 Update के साथ प्लेयर्स को गेम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें पहला बदलाव नया थीम मोड होगा। यात्रियों के लिए विभिन्न मनोरंजन सुविधाओं वाला एक बड़ा केंद्रीय रेलवे स्टेशन आने वाला है। इसमें मुख्य भवन के भीतर, एक लिफ्ट होगी, जो आपको क्लॉक टॉवर के एक गुप्त कमरे में ले जाएगी। प्लेयर ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आने के लिए खास कार्गो ले जाने वाली ट्रेन को बुला सकते हैं।

कार्गो हब एक कार्गो ट्रांजिट स्टेशन है, जिसमें एक बड़ा और छोटा शहरी इलाका शामिल है। प्लेयर्स ट्रैक के जरिए क्षेत्रों के बीच तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।