BGMI 4.1 Update की ऑफिशियल रिलीज डेट आई सामने, होंगे ये फीचर्स, ऐसे करें इंस्टॉल

BGMI का नया 4.1 अपडेट जल्द ही आने वाला है, इसमें नए हथियार, बर्फीले इलाके Penguin Town, Ice Gadgets और Snow Festival जैसे मजेदार फीचर्स होंगे। आइए जानते हैं किस तारीख को होगा रिलीज और कैसे करें इंस्टॉल।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Nov 10, 2025, 12:51 PM (IST)

भारत के सबसे पॉपुलर बैटल रॉयल गेम्स में से एक BGMI का नया अपडेट 4.1 अब आधिकारिक रूप से 13 नवंबर 2025 को लॉन्च होने जा रहा है। इस अपडेट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि इसमें आने वाले हैं कई नए और मजेदार फीचर्स जैसे कि Penguin Town एरिया, Fish Rocket Launcher, Ice Gadgets और Snow Festival इवेंट्स। Krafton कंपनी हर बार की तरह इस बार भी गेम में नए बदलाव और बेहतर गेमप्ले एक्सपीरियंस देने की तैयारी में है, जिससे खिलाड़ी और भी लंबे समय तक गेम में जुड़े रह सकें। और पढें: BGMI 4.3 Update: IPL 2026 के लिए CSK और KKR के साथ खास कोलैबोरेशन, इस थीम पर मिलेंगे ये नए आइटम्स

BGMI 4.1 अपडेट की रिलीज डेट और समय क्या है?

Krafton India ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि BGMI 4.1 अपडेट 13 नवंबर 2025 से सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि अपडेट धीरे-धीरे सभी प्लेटफॉर्म पर रोलआउट होगा ताकि किसी भी प्रकार की लैग या सर्वर समस्या न आए। Android यूजर्स को यह अपडेट Google Play Store पर सुबह 6:30 बजे से मिलना शुरू होगा, 9:30 बजे तक 50% यूजर्स को और 11:30 बजे तक सभी को यह अपडेट मिल जाएगा। वहीं iOS यूजर्स के लिए App Store पर सुबह 9:30 बजे से अपडेट पूरी तरह उपलब्ध होगा। जो खिलाड़ी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना चाहते हैं, वे दोपहर 12:30 बजे के बाद APK फाइल डाउनलोड कर सकेंगे। और पढें: BGMI 4.2 Update: कब होगा लॉन्च और इस बार क्या होगा खास? जानें सब कुछ

BGMI 4.1 अपडेट में क्या नया मिलेगा?

इस अपडेट में गेमप्ले और मैप्स दोनों में कई शानदार बदलाव किए गए हैं। सबसे खास फीचर होगा Penguin Town Hot Drop in Erangel, जहां खिलाड़ी बर्फीले इलाके में उतरकर लूट कर सकते हैं और एक विशाल Penguin Statue के अंदर छिपा क्रेट खोज सकते हैं। इसके अलावा Fish Rocket Launcher और Ice Gadgets जैसे नए हथियार भी जोड़े गए हैं, जो दुश्मनों को चकमा देने और क्रिएटिव मूव्स करने में मदद करेंगे। इसके साथ ही Blue Fin Tuna Syringe नाम का नया आइटम भी मिलेगा, जो थोड़े समय के लिए हेल्थ और मूवमेंट स्पीड बढ़ा देगा। और पढें: BGMI 4.1 update: मिले नए हथियार, मैप में भी बदलाव और साथ में हॉरर सरप्राइज, जानिए सब कुछ

BGMI 4.1 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

Android यूजर्स Google Play Store में जाकर 'BGMI' सर्च करें, फिर Krafton Inc. के ऑफिशियल ऐप पर क्लिक करें। अगर पहले से इंस्टॉल है तो Update बटन दबाएं, नहीं तो Install करें। अपडेट डाउनलोड होने के बाद गेम खोलें और इन-गेम अपडेट पूरा करें। iOS यूजर्स App Store खोलकर यही प्रक्रिया अपनाएं, BGMI सर्च करें, Update बटन दबाएं और डाउनलोड पूरा होने दें। ध्यान रखें कि अपडेट करते समय इंटरनेट कनेक्शन सही हो और फोन में पर्याप्त स्टोरेज स्पेस हो। BGMI 4.1 अपडेट के साथ Krafton ने यह साबित किया है कि वह अपने यूजर्स को हर बार कुछ नया और रोमांचक देने के लिए लगातार मेहनत कर रहा है। नए फीचर्स, बेहतर ग्राफिक्स और शानदार इवेंट्स के साथ यह अपडेट गेम को और भी दिलचस्प बना देगा। फैंस अब बेसब्री से 13 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं जब वे बर्फीली Penguin Town में उतरकर नई लड़ाई की शुरुआत कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।