BGMI 4.1 अपडेट में आई डरावनी दुल्हन अनामिका, Erangel हुआ और भी खतरनाक
BGMI 4.1 अपडेट में आई डरावनी दुल्हन अनामिका, Erangel अब पहले से भी ज्यादा खतरनाक और रोमांचक क्यों हो गया है, इस नए अपडेट में आखिर ऐसा क्या है जिसने खिलाड़ियों को एक्साइटेड कर दिया है? आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Nov 15, 2025, 03:39 PM (IST)
BGMI ने अपना 4.1 अपडेट लॉन्च कर दिया है और ये अपडेट खिलाड़ियों के लिए रोमांच, डर और मस्ती से भरा हुआ है। इस बार गेम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा Haunted Indian Bride अनामिका की हो रही है। इसके साथ ही गेम में बर्फीली दुनिया Frosty Funland, Penguin Town, नए हथियार, स्किन्स और अनगिनत इन-गेम इवेंट्स जोड़े गए हैं। साल के अंत में यह अपडेट खिलाड़ियों को एक पूरी नई दुनिया में ले जाने का वादा करता है, जहां डर भी है, मजा भी और हाई-स्पीड एडवेंचर भी।
अनामिका कौन है और यह डरावनी दुल्हन गेम में क्या करती है?
BGMI 4.1 अपडेट का सबसे अनोखा और रोमांचक हिस्सा है अनामिका, जिसे एक Haunted Indian Bride के रूप में दिखाया गया है। अनामिका Erangel मैप पर एक NPC के रूप में दिखाई देती है और खिलाड़ी उससे बातचीत करके खास इनाम ले सकते हैं। रात 9 बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक वह HUB में रहती है, जबकि Erangel में पूरे दिन उपलब्ध रहती है। अनामिका से खिलाड़ी गोल्ड-ग्रेड हॉरर स्किन्स, अपग्रेडेबल वेपन्स और इंडियन KOL के वॉइस पैक्स हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा यह NPC कभी-कभी बॉस टोकन भी गिराती है, जिससे 'Play & Win' शॉप में इनाम लिया जा सकता है। अनामिका बॉस लड़ाई भी शुरू कर सकती है, जिसमें उसके तीन खतरनाक अटैक Brass Rush, Teleportation और Brass Claw खिलाड़ी के लिए बड़ा चैलेंज पेश करते हैं।
Metro Royale और Speed Drift की वापसी से खिलाड़ियों को क्या मिलेगा?
इस अपडेट की एक और बड़ी खासियत है खिलाड़ियों का फेवरेट मोड Metro Royale की वापसी। यह मोड फिर से गेम में survival और tactical एक्शन का जबरदस्त एक्सपीरियंस देता है। इसके अलावा Speed Drift मोड में खिलाड़ी अब नई Porsche सुपरकार के साथ हाई-स्पीड रेसिंग का मजा ले सकते हैं। इन दोनों फीचर्स ने BGMI को और भी डायनमिक बना दिया है, जहां एक तरफ डरावनी दुल्हन अनामिका से मुकाबला करना है तो दूसरी तरफ तेज रफ्तार रेसिंग का मजा भी लेना है। Krafton ने इस अपडेट को ऐसा डिजाइन किया है कि हर प्लेयर को अलग-अलग तरह का अनुभव मिल सके।
Frosty Funland और Penguin Town में क्या खास है?
BGMI 4.1 अपडेट में खिलाड़ियों को एक बर्फ से ढकी दुनिया भी मिलने वाली है, जिसे Frosty Funland कहा जा रहा है। यहां खिलाड़ी को Penguin Town, नई इंटरैक्टिव NPCs और स्नो-थीम्ड टैक्टिकल गियर देखने को मिलेगा। इस इवेंट के दौरान गेम का पूरा माहौल एक मजेदार स्नो वर्ल्ड में बदल जाता है। इसके साथ ही भारत के लिए खास हॉरर-थीम्ड इवेंट अनामिका की कहानी खिलाड़ियों को Erangel में नई चुनौतियां देती है। Lucky Spin, इवेंट रिवॉर्ड्स और कई नए मिशन इस अपडेट को और भी शानदार बनाते हैं। कुल मिलाकर BGMI 4.1 अपडेट रोमांच, डर, मजा और तेज रफ्तार एक्शन का एक परफेक्ट मिक्स है, जो खिलाड़ियों को लंबे समय तक जोड़े रखेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।