BGMI 3.7 Update के साथ गेम में आएगा यूनिक व्हीकल और बहुत कुछ
BGMI 3.7 Update के साथ गेम में नया A12 Royale Pass और यूनिक व्हीकल के साथ-साथ नया गेम मोड भी मिलेगा। लीक रिपोर्ट में अपडेट के साथ आने वाले रिवॉर्ड और नए फीचर्स की डिटेल आ गई है।
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 08, 2025, 05:04 PM (IST)
BGMI 3.7 Update जल्द रिलीज किया जा सकता है। अपकमिंग अपडेट के साथ लोकप्रिय बैटर रॉयल गेम में नए-नए फीचर्स, कॉस्मेटिक आइटम और रिवॉर्ड आदि मिलेंगे। BGMI 3.7 Update से पहले लीक रिपोर्ट्स में काफी कुछ पता चला है। अपडेट के साथ-साथ गेम में नया BGMI A12 Royale Pass भी आएगा। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस रॉयल पास की डिटेल भी सामने आई है। आइये, जानते हैं।
BGMI 3.7 Update Leaks
BGMI 3.7 Update के साथ गेम में A12 Royale Pass भी रिलीज किया जाएगा। इसके साथ गेमर्स को लोकप्रिय एक्स-सूट, एक यूनिक व्हीकल एक थीम आधारित गेम मोड मिलेगा।
A12 रॉयल पास में रैंक 100 पर हॉरर थीम वाला आउटफिट मिलेगा, जो एक प्रेतवाधित टेडी बियर की तरह दिखती देता है। प्लेयर्स रैंक 10 पर P90 गन स्किन, ट्रांसफॉर्मेशन इफेक्ट वाली बग्गी स्किन और ऊंट व्हीकल स्किन की भी उम्मीद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, पास में बैकपैक, इमोट्स और बैनर जैसे कई अन्य रिवॉर्ड भी मिलेंगे।
अपडेट के साथ आने वाले यूनिक आइटम की लिस्ट में फिरौन एक्स-सूट की वापसी है, जिसके साथ लेडी फिरौन एक्स-सूट भी है। यह संभावित एक्स-सूट कार्निवल इवेंट की ओर इशारा कर रहा है। लीक से यह भी पता चला है कि एक बिल्कुल नया रहस्यमय एक्स-सूट है।
BGMI में मिल रहा कैमल व्हीकल
एक नया कैमल व्हीकल प्लेयर्स को BGMI मैप्स को पार करने का एक यूनिक तरीका देगा। A12 बोनस पास में एक गोल्ड और व्हाइट डेसिया स्किन, P90 स्किन और एक खास ओउटफिट भी शामिल हो सकता है।
3.7 अपडेट में फ्लोटिंग आइलैंड की खासियत वाला एक नया थीम वाला मोड भी पेश किया जाएगा, जो मिरर वर्ल्ड मोड की याद दिलाता है। यह मोड स्पेशल प्लेयर एबिलिटी, यूनिक लोकेशन, इवेंट-संबंधित बॉस लड़ाइयों का दावा करता है। अभी अपडेट की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि गेम का डेवलपर Krafton जल्द ही डेट रिलीज कर सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।