BGMI 2.8 Update हुआ लाइव, Zombie Edge Mode समेत कई फीचर्स, जानें कैसे करें डाउनलोड
BGMI 2.8 Update का इंतजार खत्म हो गया है। Krafton ने इस नए अपडेट को जारी कर दिया है, इसमें Zombie Edge Mode समेत कई नए फीचर्स गेम में मिलेंगे।
Published By: harshit harsh | Published: Oct 10, 2023, 04:31 PM (IST)
हाइलाइट
- BGMI के लिए 2.8 Update जारी हुआ है।
- इस नए अपडेट के साथ गेम में Zombie Edge Mode मिलेगा।
- इसके अलावा गेम में कई और नए फीचर्स मिलेंगे।
Battlegrounds Mobile India (BGMI) के लिए नया 2.8 अपडेट जारी हो गया है। इस अपडेट के साथ गेम में नया Zombie बेस्ड थीम गेम मोड मिलेगा। Krafton के इस बैटल रॉयल गेम में गेमर्स को इसके अलावा कई और फीचर्स भी मिलेंगे। इस अपडेट को फ्री में Google Play Store और Apple App Store से फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे। BGMI के लिए 2 अक्टूबर को A2 Royal Pass जारी किया गया है। इस पास के साथ प्लेयर्स को कई फ्री रिवॉर्ड दिए जाएंगे। यही नहीं, BGMI 2.8 अपडेट के साथ M416 Glacier गन स्किन भी गेमर्स को मिल सकता है।
Zombie Edge Mode
बता दें कि BGMI का Zombie Edge मोड वही गेम मोड है, जिसे हाल ही में PUBG Mobile के वर्जन के लिए रोल आउट किया गया है। Krafton ने इस अपडेट के साथ गेम के कई बग्स को भी फिक्स किए गए हैं। BGMI 2.8 Update के साथ म्यूटेसन गॉन्टलेट्स मिलेगा, जिसका इस्तेमाल करके गेम-प्ले इन्हांस किया जा सकता है।
BGMI 2.8 Update के साथ Zombie Outpost मिलता है। इसमें प्लेयर्स को दो टाइप के जॉम्बी- Mutant Burzeker और Mutant Destroyer मिलेंगे। ये दोनों जॉम्बी अलग-अलग तरह की शक्तियों से लैस होंगे। यही नहीं, गेम में Zombie Mode भी जोड़ा जा सकता है, जिसमें दो प्वाइंट ऑफ इंटरेस्ट- Aerolith Lab और Zombie Outpost मिलेंगे। Aerolith Lab में प्लेयर्स को एक जोम्बी बॉस मिलेगा।
इसके अलावा BGMI के लिए साइकल 5 का सीजन 14 भी जारी किया गया है, जिसमें प्लेयर्स को गेम में नए कॉन्टेंट, रिवॉर्ड्स, और कॉस्मैटिक आइटम मिलेगा, जिसे अनलॉक करके वे गेम का आनंद ले सकेंगे।
How to download BGMI 2.8 Update?
Android और iOS यूजर्स BGMI के इस नए अपडेट को फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे।
– गेम को अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में BGMI ऐप को नेविगेट करें।
– ऐप में नीचे दाहिने तरफ दिए गए अपडेट बटन को टैप करें।
– इसके बाद डाउनलोड बटन पर टैप करें और लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करें।
– अपडेट डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल बटन पर टैप करें।
– इसके बाद आपका गेम लेटेस्ट अपडेट के साथ अपडेट हो जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।