BGMI में आसानी से जीत दिलाती हैं Assault Rifle, जानें क्यों

Battlegrounds Mobile India में कई धमाल Assault Rifle मिलती है। इनके जरिए प्लेयर्स आसानी से गेम जीत सकते हैं। इनकी विशेषताएं जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 16, 2023, 05:05 PM (IST)

हाइलाइट

  • Battlegrounds Mobile India में AKM जैसे कई धांसू Assault Rifle मिलती हैं।
  • इनकी मैग्जीन कैपेसिटी काफी अच्छी होती हैं।
  • इनका कंट्रोल करना भी बहुत आसान होता है।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में कई वेपन मिलते हैं, जिनकी मदद से प्लेयर्स आसानी से अपना गेम जीत सकते हैं। हालांकि, वेपन का यूज सही तरह से करना भी जरूरी है। अगर आप गन का गलत यूज करेंगे तो जीतने की जगह हार भी सकते हैं। इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में मिलने वाले धमाल वेपन में Assault Rifle भी शामिल हैं। इन्हें काफी पसंद किया जाता है। इसकी मदद से गेम आसानी से जीता जा सकता है। अगर आपको इनकी विशेषता नहीं पता है कि यह आर्टिकल पढ़ें। हम BGMI में Assault Rifle यूज करने के लिए पांच अच्छे कारण यहां बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI के ये टिप्स दिलाएंगे चिकन डिनर, अभी करें फॉलो

BGMI में क्यों यूज करनी चाहिए Assault Rifle?

हाई फायर रेट

इन गन्स का औसत फायर रेट 11 है और इनका यूज क्लोज फाइट में सबसे ज्यादा और अच्छा किया जाता है, जिससे आप कई दुश्मनों को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। यह एक ऐसा कराण है, जो गेम जीतने के लिए जरूरी है। और पढें: BGMI 4.4 Update: जल्द होगा रिलीज, इस सुपरफास्ट गाड़ी पर होगी सबकी नजर

दुश्मनों को करती हैं अधिक डैमेज

असॉल्ट राइफलें औसतन 45HP डैमेज देती हैं। इस कारण वे शॉटगन और स्नाइपर राइफल्स के बाद सबसे पावरफुल गन मानी जाती हैं। इनका यूज करके प्लेयर अपने दुश्मनों को आसानी से हरा सकते हैं।

आसानी से कर सकते हैं कंट्रोल

M416 और Beryl M762 जैसी असॉल्ट राइफल्स में रिकॉइल कम होता है। इससे प्लेयर्स दुश्मनों पर फायरिंग करते समय बेहतर हैंडलिंग और कंट्रोल रख पाते हैं। ये वजन में हल्की होती हैं। इस कारण इनको आसानी से बैलेंस किया जा सकता है, जो BGMI में जीत हासिल करने के लिए जरूरी है।

मैग्जीन कैपेसिटी होती है अच्छी

Battlegrounds Mobile India में असॉल्ट राइफलें औसतन 30 मैग्जीन कैपेसिटी रखती हैं। अपग्रेड होकर यह संख्या 40 तक की जा सकती है। इस कारण इसका यूज कई प्लेयर करते हैं। आप आसानी से इन बंदूकों और उनके गोला-बारूद से पूरा क्षेत्र कवर कर सकते हैं।

अलग प्ले-स्टाइल को करती हैं सपोर्ट

असॉल्ट राइफल्स की मुख्य विशेषताओं में से एक यह है कि BGMI में अन्य वेपन से हटकर वे किसी भी प्रकार की प्लेस्टाइल को सपोर्ट करती हैं। चाहे आप अग्रेसिव प्लेयर हो या फिर पैसिव, कोई भी इनका यूज करके गेम को जीत सकते हैं।

इस तरह आप गेम में आसानी से अपनी जीत हासिल कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।