Republic Day 2023: 26 जनवरी को OTT पर देखें देशभक्ति भरी ये फिल्में
आज हम आपको देशभक्ति से लबरेज उन फिल्मों की लिस्ट देने जा रहे हैं, जिन्हें आप गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इस लिस्ट में नई और पुरानी सभी लोकप्रिय फिल्मों को शामिल किया गया है।
Published By: Manisha | Published: Jan 25, 2023, 04:55 PM (IST)
हाइलाइट
- ‘मिशन मजनू’ (Mission Manju) हाल में हुई है Netflix पर स्ट्रीम
- Raazi एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है
- URI: The Surgical Strike फिल्म Zee5 पर है
26 जनवरी को देशभर में 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) सेलिब्रेट किया जाने वाला है। इस दिन हर तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिलता है। पहले हम में से ज्यादातर लोग टीवी चैनल्स पर टेलीकास्ट होने वाली देशभक्ति की फिल्में देखकर इस दिन को इन्जॉय करते थे। हालांकि, अब OTT प्लेटफॉर्म का युग आ चुका है। अब आप अपनी कोई भी फेवरेट फिल्म ओटीटी पर कभी देख सकते हैं।
आज हम आपको देशभक्ति से लबरेज उन फिल्मों की लिस्ट देने जा रहे हैं, जिन्हें आप गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इस लिस्ट में नई और पुरानी सभी लोकप्रिय फिल्मों को शामिल किया गया है।
Sardar Udham
Sardar Udham फिल्म Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल मेन लीड रोल में हैं। इस फिल्म में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह का किरदार निभाया है। बता दें, उधम सिंह ने ही जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए जनरल डायर को गोली से मार गिराया था।
Raazi
URI: The Surgical Strike फिल्म को आप Zee5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी साल 2016 में उरी आर्मी बेस पर हुए पाकिस्तानी हमले पर आधारित है, जिसका बदला भारतीय सेना ने पाकिस्तान में किए सर्जिकल स्ट्राइक के साथ लिया था। इस फिल्म में विक्की कौशल मेन लीड रोल निभा रहे हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।