Bloody Daddy से लेकर Avatar: The Way Of Water तक, इस हफ्ते OTT पर देख सकेंगे ये सब
OTT प्लेटफॉर्म पर जून महीने का दूसरा हफ्ता कई नई फिल्में और वेब सीरीज लेकर आ रहा है। इस हफ्ते JioCinema पर शाहिद कपूर की नई फिल्म Bloody Daddy स्ट्रीम हो रही है। इसके अलावा, पिछले साल रिलीज हुई Avatar-2 फिल्म भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। देखें पूरी लिस्ट-
Published By: Manisha | Published: Jun 06, 2023, 05:36 PM (IST)
हाइलाइट
- JioCinema पर आ रही है शाहिद की Bloody Daddy
- Avatar-2 भी इस हफ्ते ओटीटी पर देगी दस्तक
- UP65 भी ओटीटी पर होगी स्ट्रीम
OTT Releases This Week: जून का पहला हफ्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी शानदार रहा। इस हफ्ते कई नई वेब सीरीज और फिल्में डिजिटली स्ट्रीम हुई थीं, जिसमें असुर-2, Scoop, School of Lies जैसे शो देखने को मिलें। पिछले हफ्ते की तरह यह हफ्ता भी ओटीटी पर काफी कुछ नया लेकर आने वाला है।
OTT प्लेटफॉर्म पर जून महीने का दूसरा हफ्ता कई नई फिल्में और वेब सीरीज लेकर आ रहा है। इस हफ्ते JioCinema पर शाहिद कपूर की नई फिल्म Bloody Daddy स्ट्रीम हो रही है। इसके अलावा, पिछले साल रिलीज हुई Avatar-2 फिल्म भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।
आइए जानते हैं इस हफ्ते OTT पर क्या कुछ नया कर रहा है आपका इंतजार-
Bloody Daddy
Never Have I Ever का चौथा सीजन Netflix पर इस हफ्ते स्ट्रीम होगा। इस सीरीज को आप 8 जून से ओटीटी पर इन्जॉय कर सकेंगे। इस शो में इंडियन ओरिजन मैत्री और उसके हाई-स्कूल दोस्तों की कहानी दिखाई गई है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।