OTT March Release: 'गुलमोहर' से लेकर 'चोर निकल के भागा' तक, इस महीने OTT पर स्ट्रीम होगा ये सब
आज हम आपको इस आर्टिकल में मार्च महीने में OTT पर स्ट्रीम होने वाली नई फिल्मों व शो की जानकारी देने जा रहे हैं। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म की लिस्ट में Disney+ Hotstar, Netflix, ZEE5 व Amazon Prime Video सब शामिल है।
Published By: Manisha | Published: Feb 28, 2023, 06:29 PM (IST)
हाइलाइट
- Varisu फिल्म Amazon Prime Video पर हिंदी में होगी स्ट्रीम
- यामी गौतम स्टरार फिल्म ‘चोर निकल के भागा’ Netflix पर होगी स्ट्रीम
- Zee5 पर स्ट्रीम होगी Taj: Divided By Blood सीरीज
मार्च महीने की शुरुआत होने जा रही है। इंटरटेनमेंट के लिहाज से मार्च का महीना काफी स्पेशल रहने वाला है। इस महीने ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होने वाली है। इन शो व फिल्मों की स्ट्रीमिंग डेट फरवरी में ही कंफर्म कर दी गई थी। आपकी सहुलियत के लिए हमने मार्च महीने में स्ट्रीम होने वाली सभी नए कॉन्टेंट की लिस्ट यहां पेश की है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में मार्च महीने में OTT पर स्ट्रीम होने वाली नई फिल्मों व शो की जानकारी देने जा रहे हैं। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म की लिस्ट में Disney+ Hotstar, Netflix, ZEE5 व Amazon Prime Video सब शामिल है। यहां देखें लिस्ट-
The Mandalorian Season 3 on Disney+ Hotstar
The Mandalorian के दो सीजन पहले ही रिलीज हो चुके हैं। फैन्स लंबे वक्त से इसके तीसरे सीजन के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो कि कल 1 मार्च को खत्म होने जा रहा है। 1 मार्च को यह फिल्म Disney+ Hotstar ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इस सीजन की कहानी पिछले दो सीजन की कहानी को आगे बढ़ाएगी।
Gulmohar on Disney+ Hotstar
Black Adam फिल्म Amazon Prime Video ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 15 मार्च को स्ट्रीम होगी। फिल्म को हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगू भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में पिछले साल 21 अक्टूबर को रिलीज की गई थी। 3 महीने के लंबे इंतजार के बाद अब बस इस फिल्म का डिजिटल प्रीमियर होने वाला है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन के साथ अल्दीस हॉज, नोआ सैंटिनो, सारा शाही, मरवन केंजारी, क्विंटेसा स्विंडेल, बोधि हैबॉनगुई और पियर्स ब्रॉसनन जैसे स्टार्स मेन लीड रोल में हैं।
Chor Nikal Ke Bhaga on Netflix
यामी गौतम स्टरार फिल्म चोर निकल के भागा’ (Chor Nikal Ke Bhaga) Netflix पर स्ट्रीम होगी। हाल ही में इस फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान किया गया है। यह फिल्म 24 मार्च को Netflix पर स्ट्रीम होने वाली है। चोर निकर के भागा’ फिल्म एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें प्लेन हाईजैक की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में यामी गौतम एयर होस्टेस का किरदार निभा रही हैं, वहीं सनी कौशल एक पैसेंजर के रूप में नजर आएंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।