ये OTT Movies और Web Series इस सप्ताह हुईं रिलीज, द नाइट मैनेजर से Cirkus जैसे नाम शामिल

OTT Movies and Web Series Releases this weekend (Feb 17): इस वीकेंड यानी 17 फरवरी को कई OTT Movies और Web Series रिलीज हुई हैं। इसमें The Night Manager, Lost, Cirkus आदि शामिल हैं। ये मूवीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 17, 2023, 05:15 PM (IST)

हाइलाइट

  • The Night Manager एक नोवेल पर आधारित मूवी है।
  • Lost एक क्राइम रिपोर्टर की कहानी पर है।
  • Cirkus मूवी दिसंबर में रिलीज हो चुकी है और OTT पर आ रही है।

OTT Movies and Web Series releasing this weekend (Feb 17): फरवरी का तीसरा सप्ताह चल रहा है और इस वीक कई नई वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जो अलग-अलग कैटेगरी की फिल्म हैं। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा नेटफ्लिक्स पर आने वाले Cirkus है। इसके अलावा The Night Manager को Prime Video पर पेश किया है। वहीं, Zee5 पर Lost को पेस किया है, जो एक अंग्रेजी मूवी पर आधारित है। और पढें: Maharani Season 4 OTT Release: इस दिन SonyLIV पर आ रहा महारानी का चौथा सीजन, स्ट्रीमिंग डेट कंफर्म

Cirkus मूवी

Cirkus को बीते साल दिसंबर में रिलीज किया जा चुका है। इसमें रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिज जैसे नाम हैं। यह मूवी लोगों को अपनी तरफ खींचने में असफल रही और अब इसे OTT पर रिलीज किया गया है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा मूवी है। इसमें रणवीर सिंह का डबल रोल है। इसमें वरुण शर्मा जैसे स्टार भी मौजूद हैं। और पढें: Independence Day 2025: Netflix से लेकर ZEE5 तक, देशभक्ति के रंग में रंगेगा OTT, आ रहा ये सब नया

The Night Manager

द नाइट मैनेजर को अमेजन प्राइम वीडियो पर पेश किया गया है। इसमें Anil Kapoor और Aditya Roy Kapur ने अभिनय किया है। यह एक लैविश ड्रामा मूवी है। इस स्पाई थ्रिलर सीरीज को John le Carre के नोवेल The Night Manager से लिया है। हालांकि यह दर्शकों को कितना पसंद आएगा, वो तो वक्त ही बताएगा। और पढें: Amazon Prime Video की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज, आपने देखी?

The Lost

यामी गौतम अभिनीत इस मूवी का पोस्टर आपको थोड़ा आकर्षक कर सकता है। यह एक क्राइम रिपोर्टर की स्टोरी है। इसमें यामी की मुलाकात एक रियल लाइफ के क्राइम जर्नलिस्ट के साथ होती है। इसके बाद फिल्म स्थानीय लोगों और पॉलिटिशियन के साथ आगे बढ़ती है।

ये वेब सीरीज और फिल्म रिलीज हुईं

इस सप्ताह इसके अलावा भी कई और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिनके नाम Jhope In The Box, The Romantics, The Romantics, Baghdad Central और  The Wolf Princess हैं। ये सभी प्रोग्राम Netflix, Prime Video, Disney Plus Hotstar, Zee5 आदि पर देखे जा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।