Netflix, Disney Plus Hotstar और Zee5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते स्ट्रीम होगा ये सब, देखें लिस्ट
हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी OTT पर स्ट्रीम होने वाले कॉन्टेंट लिस्ट आपके लिए तैयार है। यहां देखें फुल लिस्ट
Published By: Manisha | Published: Feb 13, 2023, 07:23 PM (IST)
हाइलाइट
- The Night Manager सीरीज Disney Plus Hotstar पर स्ट्रीम होगी
- ‘Lost’ Zee5 पर होगी स्ट्रीम
- इस हफ्ते रणवीर सिंह की सर्कस भी ओटीटी पर देगी दस्तक
New OTT Release: आज से फरवरी के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो गई है। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी OTT पर स्ट्रीम होने वाले कॉन्टेंट लिस्ट आपके लिए तैयार है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इस हफ्ते ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाले नए कॉन्टेंट की जानकारी देने जा रहे हैं।
देखें लिस्ट-
Lost
यामी गौतम स्टारर फिल्म Lost’ 16 फरवरी 2023 को Zee5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। Lost’ फिल्म में यामी गौतम एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रही हैं। वह एक ईशान नाम के लड़के की स्टोरी पर काम कर रही है, जो कि गायब हो चुका है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि ईशान की स्टोरी पर काम कर रही यामी को कई संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें पॉलिटिक्स व ऑफिशियल दबाब में वह काम करती हैं। ईशान को ढूंढते-ढूंढते कैसे यामी के किरदार की जान पर बन आती है, ट्रेलर में यह सब देखने को मिला है।
Cirkus
The Romantics कल 14 फरवरी 'Valentine's Day' के मौके पर Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज बॉलीवुड के 'फादर ऑफ रोमांस' कहे जाने वाले यश चोपड़ा को ट्रिब्यूट साबित होगी। इसमें रोमांटिक फिल्म बनाने के पीछे छिपे किस्सों को उजागर किया जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।