Dhurandhar OTT Release: Netflix पर रिलीज होगी धुरंधर फिल्म, डेट हुई लीक!

Dhurandhar OTT Release: पिछले काफी हफ्तों से धुरंधर फिल्म सिनेमाघरों में गर्दा उठा रही है। इसी बीच फिल्म के ओटीटी रिलीज की डिटेल्स सामने आई है। यहां जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे धुरंधर।

Published By: Manisha | Published: Dec 22, 2025, 08:32 PM (IST)

Dhurandhar OTT Release: मल्टी स्टारर फिल्म धुरंधर रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में छाई हुई है। वीकेंड से लेकर वीक डे तक धुरंधर के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। इसी बीच OTT लवर्स फिल्म के डिजिटल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आपने भी सिनेमाघर जाकर अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है और आप भी इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपको खुश कर देगी। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म Netflix पर रिलीज की जाने वाली है। वहीं, लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Dhurandhar 2 JioHotstar OTT Release Date: इंतजार खत्म, इस दिन घर बैठे TV पर देख सकेंगे धुरंधर 2: द रिवेंज

123telugu की लेटेस्ट रिपोर्ट में Dhurandhar की OTT रिलीज डेट लीक की गई है। लीक के मुताबिक, रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर यह फिल्म Netflix पर 30 जनवरी 2026 को स्ट्रीम की जा सकती है। और पढें: Dhurandhar 2 OTT: सिनेमाहॉल के बाद अब OTT धमाल मचाने आ रही फिल्म, डेट आई सामने!

आपको बता दें, यह खबर सिर्फ लीक में सामने आई है। फिलहाल ऑफिशियली फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म नहीं हुई है। न ही मेकर्स ने इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी शेयर की है। और पढें: Netflix Top 5 Trending Movies: नंबर वन पर है धुरंधर, रोमांस-सस्पेंस भी है लिस्ट में शामिल

Dhurandhar

Dhurandhar फिल्म की बात करें, तो यह मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसे 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मेन कास्ट की बात करें, तो इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन व आर माधवन जैसे मेन लीड रोल में थे। स्टोरी की बात करें, तो फिल्म की कहानी भारत के खुफिया ऑपरेशन धुरंधर पर आधारित है, जिसमें जासूस हमजा (रणवीर सिंह) को अंडरकवर एजेंट बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। वह वहां रहकर गुप्त जानकारी निकालकर भारतीय अधिकारियों को पहुंचाता है। इस तरह की आतंकी जानकारी निकालने के लिए उसे गैंगस्टर रहमान डकैत की टीम में शामिल होना पड़ता है।

फिल्म की कहानी के साथ-साथ स्टारकास्ट के काम ने भी जनता का दिल जीता, जिसमें सबसे टॉप पर अक्षय खन्ना है। रहमान डकैत के किरदार में जनता ने उन्हें काफी पसंद किया है। अगर आप इस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो धुरंधर आपको काफी पसंद आने वाली है। अगर आप Netflix यूजर हैं और आपने अभी तक सिनेमाघर जाकर फिल्म नहीं देखी है, तो आपको ओटीटी रिलीज के लिए अब बस थोड़ा और इंतजार करना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।