Article 370 फिल्म की आ गई OTT रिलीज डेट, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Article 370 फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। यह फिल्म Netflix पर दस्तक देगी। आज नेटफ्लिक्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। यहां जानें कब ओटीटी पर आ रही है यह फिल्म।

Published By: Manisha | Published: Apr 18, 2024, 04:27 PM (IST)

हाइलाइट

  • Article 370 फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म
  • Netflix पर रिलीज होगी यह फिल्म
  • फिल्म में यामी गौतम मेन लीड रोल में हैं

Article 370 OTT Release: यामी गौतम स्टारर 'आर्टिकल 370' फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म की कहानी जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने वाले सरकार के सीक्रेट मिशन पर बेस्ड है। सिनेमाघर रिलीज के दौरान फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, कई फैन्स फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली उन फैन्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आर्टिकल 370 फिल्म फाइनली ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। अगर आप भी इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, तो यहां जान लीजिए कब और कहां रिलीज हो रही है यामी गौतम स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370'। और पढें: सरकार ने Telegram को भेजा नोटिस, बस 15 दिन में देना होगा जवाब

यामी गौतम स्टारर फिल्म 'Article 370' की Netflix पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म को JioCinema पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, अब सभी कयासों पर विराम लगाते हुए खुद Netflix ने फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स रिवील कर दी है। और पढें: Airtel का नया प्लान, FIFA फैन्स को मिलेगा फ्री ZEE5 ओटीटी सब्सक्रिप्शन

यह फिल्म Netflix पर कल 19 अप्रैल 2024 को स्ट्रीम होगी। Netflix India ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल के जरिए फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स कंफर्म की है। और पढें: FIFA World Cup 2026 Live: मोबाइल पर कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप LIVE मैच, यहां फ्री होगी स्ट्रीमिंग

स्टोरी प्लॉट

Article 370 के स्टोरी प्लॉट की बात करें, तो जैसे कि नाम से समझ आता है इस फिल्म की कहानी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर बेस्ड है। फिल्म में यामी गौतम इंटेलिजेंस ऑफिसर के तौर पर मेन लीड रोल में हैं। यानी गौतम के अलावा, इस फिल्म में अरुण गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोजी के किरदार में दिखेंगे। वहीं, किरण कर्मारकर गृहमंत्री अमित शाह बने हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धार ने किया है

इस हफ्ते आ रहा ये सब

इस हफ्ते OTT पर काफी कुछ नया स्ट्रीम होने जा रही है। इस लिस्ट में अब आर्टिकल 370 फिल्म शामिल हो गई है। इसके अलावा, इस हफ्ते 'काम चालू है' फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी। यह फिल्म ZEE5 पर 19 अप्रैल को स्ट्रीम होगी। इसके साथ Siren को Amazon Prime Video पर 19 अप्रैल को स्ट्रीम किया जाएगा। chief Detective 1958 को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा, पिछला हफ्ता भी ओटीटी पर काफी धमाकेदार रहा। Netflix पर दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला स्ट्रीम हुई थी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।