Vivo T3 5G की पहली सेल आज, मिलेगा 2000 रुपये का सीधा डिस्काउंट
Vivo T3 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज से शुरू हो रही है। सेल के तहत फोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा और कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 27, 2024, 09:06 AM (IST)
हाइलाइट
- Vivo T3 5G की सेल आज 12 बजे से शुरू हो जाएगी।
- फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
- स्मार्टफोन दो वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में आता है।
Vivo T3 5G स्मार्टफोन की आज पहली सेल है। पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन को पहली सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। वीवो के इस नए 5G फोन में 8GB RAM के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके अलावा, फोन में दमदार बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन की सेल और स्पेसिफिकेशन आदि जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Vivo T3 5G First Sale in India
Vivo T3 5G की पहली सेल आज यानी 27 मार्च को दोपहर 12 बजे से लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। पहली सेल में HDFC और SBI बैंक के कार्ड पर 2000-2000 रुपये की छूट मिलेगी।
स्मार्टफोन की कीमत
स्मार्टफोन को दो वेरिएंट आते है। 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 21,999 रुपये है। छूट के साथ फोन को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन दो कलर ऑप्शन Cosmic Blue और Crystal Flake शामिल है।
स्मार्टफोन के सभी फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच का Full HD+ AMOlED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2400 X 1080 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है।
इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 44w फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी से लैस है। फोन स्टीरियो स्पीकर्स से लैस है। हैंडसेट Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, डुअल सिम स्लॉट, ब्लूटूथ और ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।