Vijay Sales पर शुरू हुई Apple Days सेल, सस्ते मिल रहे iPhone, MacBook समेत कई प्रोडक्ट

आईफोन के साथ-साथ Apple Watch, Macbook से लेकर iPad को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इन पर कैशबैक ऑफर के साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 29, 2023, 03:30 PM (IST)

हाइलाइट

  • Vijay Sales पर आज से Apple days Sale शुरू हो गई है।
  • यह सेल 4 मई तक चलेगी।
  • आईफोन समेत कई आइटम पर कैशबैक ऑफर मिल रहा है।

Apple के प्रोडक्ट को इस समय सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। Vijay Sales पर Apple Days की शुरुआत आज यानी 29 अप्रैल से हो गई है। इस दिनों आप लेटेस्ट iPhone से लेकर iPad तक, कंपनी के कई प्रोडक्ट पर छूट पा सकते हैं। Apple Watch, iPad, Apple MacBook Air, iPhone 13 समेत कई आइटम पर 5000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर है। साथ ही, इन्हें No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। Vijay Sales Apple Days के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: iOS 26.5 में आए 5 धमाकेदार फीचर्स, अब iPhone चलाना होगा और भी मजेदार

Vijay Sales Apple Days Sale

Vijay Sales पर आज से Apple Days Sale शुरू हो गई है और 4 मई तक चलेगी। इसमें Apple के प्रोडक्ट खरीदने पर 5000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर मिल रहा है। हालांकि, यह ऑफर केवल HDFC बैंक के कार्ड पर है। इतना ही नहीं, आइटम पर अच्छा एक्सचेंज बोनस और ऑफर भी है। और पढें: Amazon Sale में Laptop पर बंपर छूट, HP, Dell और Asus Laptop हुए सस्ते

इन आईफोन पर मिल रही टॉप डील

iPhone 13 की बात करें तो अभी इसे 59,490 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वैसे फोन की कीमत 69,900 रुपये से शुरू है। इस पर 2000 रुपये का कैशबैक है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी है। और पढें: Apple अपने पुराने iPhone को खुद कर देता है स्लो? पूर्व कर्मचारी का हैरान कर देने वाला खुलासा

वहीं, अगर लेटेस्ट iPhone 14 की बात करें तो इसे अभी सेल में 70,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर HDFC बैंक के कार्ड पर 4000 रुपये का कैशबैक ऑफर है। फोन पर कम से कम 5000 रुपये एक्सचेंज ऑफर भी है।

फीचर्स की बात करें तो ये दोनों ही फोन्स 12MP + 12MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए दोनों फोन्स 12MP कैमरे के साथ आते हैं। इनमें 6.1 का डिस्प्ले और A15 Bionic चिप मिलता है। iPhone 13 और iPhone 14 दोनों ही 512GB तक का स्टोरेज ऑफर करते हैं।

इन आइटम पर भी है कैशबैक ऑफर

आईफोन के अलावा, Apple Air Pod Pro (2nd Gen) और iPad पर 2000-2000 रुपये का कैशबैक ऑफर है। वहीं, Watch 8 पर तीन हजार रुपये और Watch Ultra पर 4000 रुपये का कैशबैक ऑफर मिल रहा है।

इतना ही नही, Apple Macbook Air पर 5000 रुपये का कैशबैक ऑफर पाएं। इनके अलावा और भी कई आइटम पर कैशबैक दिया जा रहा है। हालांकि, ध्यान रखें ये ऑफर HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर ही लागू होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।