Tablet under 20,000: स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट रहेंगे ये टैबलेट्स, कीमत 20 हजार से कम

Tablet under 20000: Amazon Back to School सेल के दौरान आप लैपटॉप-टैबलेट पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान 20 हजार से कम में मिल रहे सैमसंग, रियलमी और लेनोवो ब्रांड के ये टैब।

Published By: Manisha | Published: May 20, 2024, 06:34 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon Back to School सेल में बंपर ऑफर
  • सस्ते में खरीदें टैबलेट
  • 20 हजार से कम में मिलेंगे ये ऑप्शन

Tablet under 20,000: Amazon पर इन दिनों Back to School सेल चल रही है। इस सेल के दौरान आप लैपटॉप-टैबलेट जैसे डिवाइस को बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीद सकेंगे। टैबलेट्स की बात करें, तो अमेजन सेल में टैब्स पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में आप Samsung, Lenovo व realme जैसे ब्रांड्स के टैबलेट्स को कम से कम दाम में घर ला सकेंगे। यहां देखें टैब्स पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स की डिटेल्स। और पढें: Oppo Reno 15 Pro फोन पर सीधे 6,799 रुपये का Discount, 200MP कैमरे फोन पर Amazon-Flipkart डील ने मचाई धूम

Lenovo Tab M10 5G

Lenovo Tab M10 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफ के बाद इसे 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस टैब में 10.61 इंच का 2K डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है। टैब की बैटरी 7700mAh की है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। और पढें: 2000 रुपये से कम महीने पर मिल रहे iPhone 15 समेत ये धांसू फोन, अभी खरीदने का बेस्ट टाइम

realme Pad Mini WiFi Tablet

realme Pad Mini WiFi Tablet के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस टैब में 8.68 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह UNISOC T616 प्रोसेसर से लैस है। टैब की बैटरी 6400mAh की है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy Tab A9+

Samsung Galaxy Tab A9+ के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग टैब में 11.0 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह Qualcomm Snapdragon SM6375 प्रोसेसर से लैस है। टैब की बैटरी 7040mAh की है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।