Sony Bravia 4k Tvs On Amazon Discount Best Holiday Offers On 43 Inch 55 Inch
Sony Bravia 4K TV's पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, Amazon दे रहा ढेर सारे ऑफर्स
हॉलिडे सीजन में Amazon और बाकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर Sony Bravia 4K TV पर जबरदस्त डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स चल रहे हैं। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 16, 2025, 10:20 AM (IST) | Edited: Dec 16, 2025, 03:13 PM (IST)
Sony Bravia 4K TV
हॉलिडे सीजन शुरू होते ही, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर हर कैटेगरी में सेल चल रही है खासकर क्रिसमस और नए साल पर लोग अपने पुराने टीवी को बदलकर बड़ा स्क्रीन वाला टीवी लेना पसंद करते हैं ताकि मूवी और शो अच्छे से देख सकें अगर आप 4K स्मार्ट टीवी लेने का सोच रहे हैं तो अभी एकदम परफेक्ट टाइम है। Sony Bravia TV, जो अपनी शानदार पिक्चर क्वालिटी और बढ़िया साउंड के लिए फेमस हैं, अब Amazon और दूसरी साइट्स पर अच्छे डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। ध्यान रहे Sony TV पर इतने बड़े डिस्काउंट अक्सर नहीं आते, इसलिए इस ऑफर का फायदा उठाना समझदारी होगी।
43 इंच Sony Bravia TV पर क्या हैं ऑफर्स
अभी 43 इंच का Sony BRAVIA 2 M2 Series 4K Ultra HD LED Google TV Amazon पर ₹38,490 में उपलब्ध है, जबकि इसकी MRP ₹59,900 है। इसके साथ ही IDFC First, Yes Bank और Bank of Baroda के कार्ड पर अतिरिक्त ₹5000 तक का बैंक ऑफर भी मिलता है। Vijay Sales पर यह टीवी ₹38,290 में मिल रहा है और HDFC व ICICI बैंक कार्ड के जरिए अतिरिक्त ₹3000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाती है।
जो लोग बड़ा स्क्रीन लेना चाहते हैं, उनके लिए 55 इंच का Sony Bravia 2 M2 4K Ultra HD LED Google TV Amazon पर ₹57,990 में उपलब्ध है। HDFC बैंक कार्ड पर अतिरिक्त ₹1500 का डिस्काउंट भी मिलता है। Vijay Sales पर यह मॉडल ₹62,590 में है लेकिन IDFC First, ICICI और HDFC कार्ड पर ₹5000 तक का डिस्काउंट मिल जाने पर इसकी कीमत ₹60,000 के नीचे आ जाती है। इसके अलावा 50 इंच का Sony BRAVIA 2 M2 4K Ultra HD LED Google TV Amazon पर ₹51,990 में उपलब्ध है और बैंक ऑफर्स के बाद यह करीब ₹50,000 में खरीदा जा सकता है।
सभी Sony Bravia मॉडल्स मेन स्ट्रीमिंग ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video, YouTube, Sony Liv, Jio Hotstar और Apple TV+ को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा एक साल की ब्रांड वारंटी और स्टैंडर्ड इंस्टॉलेशन भी शामिल है। अगर तुलना करें तो Samsung के 55 इंच Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV की कीमत Amazon पर ₹47,990 है, यानी Sony के 55 इंच मॉडल के मुकाबले लगभग ₹10,000 सस्ती। Samsung YV भी अच्छा ऑप्शन है लेकिन Sony अपने पिक्चर क्वालिटी और ट्यूनिंग के लिए प्रीमियम चार्ज करता है। इसलिए जो लोग बेहतर और रिफाइंड व्यूइंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए Sony Bravia सबसे बेस्ट ऑप्शन है।