Smartwatch under 1500 with BT calling: ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती हैं ये स्मार्टवॉच, कीमत 1500 रुपये से कम
Smartwatch under 1500 with BT calling: ब्लूटूथ कॉलिंग वाली कई स्मार्टवॉच आती हैं। आप 1500 रुपये से कम में भी की स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। अमेजन से इन्हें खरीद सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 03, 2024, 11:00 AM (IST)
हाइलाइट
- 1500 रुपये से कम में कई स्मार्टवॉच आती हैं।
- इन स्मार्टवॉच में कई वॉच फेस मिलते हैं।
- स्मार्टवॉच कई स्पोर्ट्स मोड के साथ आती हैं।
Smartwatch under 1500 with BT calling: आजकल स्मार्टवॉच का काफी चलन है। स्मार्टवॉच समय बताने के साथ-साथ आपकी हेल्फ और फिटनेस को भी ट्रैक कर सकती हैं। इसमें कई स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। ब्लड प्रेशर से लेकर ऑक्सीजन लेवल तक, स्मार्टवॉच की मदद से काफी कुछ पता चलता है। इतनी हा नहीं, स्मार्टवॉच की मदद से कॉल भी कर सकते हैं। अगर आप भी ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां 1500 रुपये से कम में BT कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच बताई गई है। आइये, जानते हैं।
Smartwatch under 1500rs with BT calling
Noise Pulse Go Buzz Smart Watch
एडवांस्ड ब्लूटूथ कॉलिंग वाली इस स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इस वॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। साथ ही, स्मार्टवॉच 7 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है। यह कई कलर ऑप्शन में आता है। इसमें 150 से ज्यादा कस्टमाइज वॉच फेस मिलते हैं। स्मार्टवॉच की कीमत 999 रुपये है।
Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus
Fire-Boltt की यह स्मार्टवॉच 1.83 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इस वॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा, वॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट और BT कॉलिंग के साथ आती है। BT कॉलिंग के साथ इसकी बैटरी पांच दिनों तक चल सकती है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,199 रुपये है।
boAt Wave Call 2
इस स्मार्टवॉच में 1.83 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एडवांस्ड ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी मिलता है। इसमें DIY वॉच फेस स्टूडियो के साथ आता है। इसमें 700 से ज्यादा एक्टिव मोड, लाइव क्रिकेट स्कोर भी दिखाता है। यह वॉच मेल और फीमेल दोनों के लिए है। इसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसकी कीत 1399 रुपये है।
Fastrack Limitless FS1
स्मार्टवॉच बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। इस वॉच में 1.95 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। वॉच BT कॉलिंग और इन-बिल्ट Alexa के साथ आती है। इसमें 100 से भी ज्यादा सपोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें स्ट्रैस मॉनिटर मिलता है। इसके अलावा, वॉच की बैटरी पांच दिन तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है। इस वॉच पर 100 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।