Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 06, 2024, 01:59 PM (IST)
Smartwatch under 1500 on Amazon: अमेजन पर आए दिन सेल चलती रहती है। इसमें स्मार्टफोन और लैपटॉप के साथ-साथ स्मार्टवॉच आदि को भी सस्ते में खरीदने का मौका मिलता है। इस समय भारतीय बाजार में कई कंपनियों की स्मार्टवॉच बिक रही हैं। दम दाम में अच्छे फीचर्स की स्मार्टवॉच भी मार्केट में उपलब्ध हैं। आज हम यहां अमेजन पर 1500 रुपये से कम में मिल रही स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer
boAt की यह स्मार्टवॉच BT कॉलिंग के साथ आती है। इसमें 1.69 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस में लाइव क्रिकेट स्कोर, क्विक रिप्लाई और HR & SpO2 जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, यह स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है। साथ ही, इस वॉच में DIY Watch Face Studio फीचर भी मिलता है। इसमें कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। स्मार्टवॉच की कीमत 1,099 रुपये है। इसे अमेजन से 100 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
Noise की इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है। इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 10 दिन तक चल सकता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 550 nits है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में स्मार्ट DND, 100 सपोर्ट्स मोड और कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। यह Rose Pink कलर में आती है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,399 रुपये है। इसे 127 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।
Boltt Fire Destiny स्मार्टवॉच में 1.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में BT कॉलिंग के साथ 123 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इतना ही नहीं, वॉच में वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वॉटर और डस्ट से सेफ्टी के लिए इस स्मार्टवॉच में IP67 रेटिंग मिलती है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,499 रुपये है। वॉच को अमेजन से 136 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।