Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Aug 25, 2024, 10:08 AM (IST)
Smartphones under 6000: अगर आप कम से कम बजट के अंदर एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपको घर के पास के मौजूद मोबाइल स्टोर से ज्यादा अच्छे ऑप्शन Amazon पर मिलने वाले हैं। जी हां, अमेजन से आप महज 6000 रुपये से कम की कीमत में स्टाइलिश दिखने वाला नया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इन स्मार्टफोन में आपको बड़ी डिस्प्ले, शानदार प्रोसेसर, कैमरा व 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। यहां देखें बेस्ट ऑप्शन। और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव
itel A50 फोन के 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 5999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में आपको 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, फोन Unisoc T603 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer
POCO C61 फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 6720 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि, बैंक कार्ड के जरिए इस पर 750 रुपये तक का ऑफ भी मिलेगा। ऐसे में इसे 6000 से कम में खरीदा जा सकेगा। इस फोन में 6.71 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio G36 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए 5MP कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।
Micromax in 2C फोन के 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 5899 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8MP रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।