Smartphones under 15000: Amazon सेल में स्मार्टफोन्स की कीमतें हुई कम, 15 हजार रुपये से कम में मिल रही शानदार डील्स

Smartphones under 15000 on Amazon: अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए कई सुनहरी डील्स लेकर आई है। यहां देखें 15000 रुपये से कम में मिलने वाले बेस्ट ऑप्शन।

Published By: Manisha | Published: Aug 08, 2024, 07:02 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon सेल में बंपर डिस्काउंट
  • Great Freedom Sale लाई कई सुनहरी डील
  • 15000 रुपये से कम में मिल रहे बेस्ट ऑप्शन

Smartphones under 15000 on Amazon: Amazon पर Great Freedom Sale शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान आप विभिन्न ब्रांड्स के स्मार्टफोन को कम से कम दाम में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि सेल के दौरान आप टॉप-ब्रांड्स के स्मार्टफोन को 15 हजार रुपये से कम की कीमत में खरीद सकते हैं, जिसमें Realme, HMD व Vivo ब्रांड्स के फोन शामिल हैं। अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए काफी कुछ लेकर आई है। यहां देखें 15000 रुपये से कम की कीमत में मिलने वाले कुछ बेस्ट डील। और पढें: Vivo V70 5G को खरीदने का अभी सुनहरा चांस, इन शॉपिंग साइट पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Realme 12 5G

Realme 12 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर SBI बैंक कार्ड के जरिए 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6100+ 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। और पढें: जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, 2500 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फीचर्स वाले धांसू Smartphones

HMD Crest 5G

HMD Crest 5G कंपनी की लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसे आप Amazon से 14,499 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 1000 रुपये का डिस्काउंट कूपन दे रही है। साथ ही आपको SBI बैंक कार्ड के जरिए 1000 रुपये का अलग से ऑफ मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Unisoc T760 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Vivo Y28s 5G

Vivo Y28s 5G फोन को अमेजन से 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।