Smartphones under 10000: शानदार फीचर्स वाले ये हैं 5 बेस्ट बजट फोन, कीमत 10,000 से है कम
Smartphones under 10000: अगर आपका बजट 10 हजार से कम का है और आप अपने लिए नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये 5 फोन रहेंगे आपके लिए बेस्ट।
Published By: Manisha | Published: Dec 28, 2023, 08:12 PM (IST)
हाइलाइट
- 10 हजार से कम के धांसू फोन
- बजट में मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स
- Amazon से खरीदें ये फोन
Smartphones under 10000: अगर आप 10 हजार से कम की कीमत में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास Samsung, Redmi व Realme जैसे ब्रांड्स के ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इन स्मार्टफोन में आपको 10 हजार से कम की कीमत में बड़ा डिस्प्ले, शानदार प्रोसेसर व तगड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। एक फोन में आपको 10 हजार से कम के बजट में 33W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिल रही है। देखें बेस्ट ऑप्शन।
itel P55 5G
itel P55 5G फोन को Amazon से 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए इस फोन पर आपको अलग से 999 रुपये तक का ऑफ भी मिल जाएगा। साथ ही इसे 485 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर ला सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले, Dimensity 6080 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है।
Redmi 13C
Redmi 13C फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को अमेजन से 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए इस फोन पर आपको अलग से 1000 रुपये तक का ऑफ मिल रहा है। साथ ही इसे 485 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर लाया जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले, MediaTek G85 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy M13
Samsung Galaxy M13 फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल अमेजन से 9,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक कार्ड के जरिए इस फोन पर आपको अलग से 850 रुपये तक का ऑफ मिलेगा। साथ ही इसे 485 रुपये की शुरुआती ईएमआई में घर ला सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.6 इंच FHD+ डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलती है।
Motorola G14 4G
Motorola G14 4G फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को अमेजन से 9129 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1500 का ऑफ मिल रहा है। साथ ही इसे 443 रुपये की ईएमआई पर घर लाया जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले, Unisoc प्रोसेसर व 50MP का कैमरा मिलता है।
Realme narzo N55
Realme narzo N55 फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए इस पर 850 रुपये का ऑफ और 461 रुपये की शुरुआती ईएमआई का ऑप्शन मिल रहा है। इस फोन में आपको 6.72 इंच का डिस्प्ले, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।