Samsung Galaxy Z Fold 6 5G और Galaxy Z Flip 6 5G की सेल शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Samsung Galaxy Z Fold 6 5G और Galaxy Z Flip 6 5G की भारत में सेल शुरू हो गई है। पहली सेल के दौरान भी फोन्स को सस्ते में और कई ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका है।
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 24, 2024, 09:36 AM (IST)
हाइलाइट
- Samsung Galaxy Z Fold 6 5G की सेल शुरू हो गई है।
- फ्लिप फोन को भी बंपर डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
- दोनों फोन्स पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 6 5G और Galaxy Z Flip 6 5G की सेल आज से भारतीया बाजार में शुरू हो गई है। इसके साथ ही, 10 जुलाई, 2024 को हुई Samsung Galaxy Unpacked Event में कंपनी के और भी कई प्रोडक्ट जैसे Samsung Galaxy Watch 7 और Galaxy Watch Ultra लॉन्च हुए थे। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ इनकी सेल भी आज से शुरू हो रही है। आपकी जानकारी के लिए दोनों फोल्डेबल फोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लॉन्च से पहले ही शुरू हो गए थे। आज से इसकी ओपन सेल शुरू है। आइये, जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 6 5G Sale
इन दोनों स्मार्टफोन्स को Samsung.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। अमेजन और अमेजन से खरीदने पर दोनों फोन्स पर 8000-8000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, यह ऑफर केवल HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा।
Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत 1,64,999 रुपये से शुरू है। इसमें 1TB तक स्टोरेज और 12GB RAM मिलती है। Samsung Galaxy Z Flip 6 को 2 वेरिएंट्स में लाया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये है।
फोल्डेबल फोन के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में में 7.6 इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट 6.3 इंच के HD+ Dynamic AMOLED 2X दूसरे डिस्प्ले से लैस है। इन दोनों डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 10MP का कैमरा दिया गया है। दूसरे डिस्प्ले पर 4MP का कैमरा मिलता है।
इसके अलावा, डिवाइस में 4,400mAh की बैटरी मिलती है। यह फोन S Pen सपोर्ट के साथ आती है। इसमें IP48 रेटिंग दी गई है। इसका साइज 68.1 x 153.5 x 12.1mm और वजन 239 ग्राम है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 5G फीचर्स
फ्लिप फोन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 3.4 इंच का Super AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें गैलेक्सी एआई के फीचर्स दिए गए हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 2X जूम के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के फ्लिप फोन में 10MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में पावर के लिए 4000mAh मिलती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।