Samsung Galaxy S23 पर पाएं 13 हजार रुपये की छूट, Amazon दे रहा मौका

Samsung Galaxy S23 फैंटम ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लैवेंडर सहित तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। जानिए इसे बेहद कम कीमत पर कैसे खरीदा जा सकता है...

Published By: Swati Jha | Published: Feb 08, 2023, 06:57 PM (IST)

हाइलाइट

  • Samsung Galaxy S23 में 2340x 1080 पिक्सल रेजलूशन के साथ 6.1 इंच का डिस्प्ले है।
  • यह फोन एंड्रॉइड 13 पर कस्टम वन यूआई 5.1 स्किप ऑन टॉप के साथ चलता है।
  • यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है और 8GB RAM + 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

Samsung ने हाल ही में Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया है। इस लाइन-अप में Galaxy S23 Ultra, Galaxy S23+ और Galaxy S23 शामिल हैं। S23 अभी तक उपलब्ध नहीं है। ये स्मार्टफोन 23 फरवरी से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, आप अभी इन डिवाइस को प्री-बुक कर सकते हैं और स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स प्राप्त कर सकते हैं। और पढें: Amazon Great Summer Sale 2026: REDMI, iQOO और OnePlus के फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, कम कीमत में लाएं घर

Samsung Galaxy S23 स्मार्टफोन इस लाइन-अप में सबसे सस्ता है। इसे 13,000 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है। इस छूट में बैंक ऑफर शामिल हैं। और पढें: OPPO Find X9 पर 13000 की छूट, Vivo-Samsung फोन्स पर भी मिल रहा फाडू डिस्काउंट, चेक करें गजब ऑफर

Samsung Galaxy S23 के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 2340x 1080 पिक्सल रेजलूशन के साथ 6.1 इंच का डिस्प्ले है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर कस्टम वन यूआई 5.1 स्किप ऑन टॉप के साथ चलता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है और 8GB RAM + 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। S23 तीन वेरिएंट्स में आता है - 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 8GB RAM + 512GB स्टोरेज। और पढें: 6500mAh बैटरी वाले Vivo T4 Pro 5G पर 1000 रुपये की छूट, Amazon की डील देखकर ग्राहक हुए खुश

Galaxy S23 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। इसमें 50-MP प्राइमरी लेंस के साथ 12-MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10-MP का टेलीफोटो लेंस है। इस स्मार्टफोन में 3900 mAh की बैटरी दी गई है, जबकि S23+ में 4700 mAh की बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy S23 पर क्या है डील

Samsung Galaxy S23 को 128GB के लिए 74,999 रुपये और 256GB वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, आप Amazon पर लिमिटेड सेल ऑफर के रूप में 128GB की कीमत पर 256GB वेरिएंट पा सकते हैं। 256GB वेरिएंट पर, खरीदारों को Galaxy S23 पर 5000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, अगर आप ICICI डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके पेमेंट करते हैं तो आप 8,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसलिए Galaxy S23 को सभी ऑफर्स को एक साथ मिलाने के बाद कीमत घटकर 66,999 रुपये हो जाती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।