OnePlus 11 5G फोन हो गया सस्ता, जानें नई कीमत

OnePlus 11 5G फोन सस्ता हो गया है। कंपनी ने फोन को 2000 रुपये सस्ता कर दिया है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में Quad HD+ डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर व 50MP का प्राइमरी कैमरा कैमरा मिलता है। जानें फोन की नई कीमत।

Published By: Manisha | Published: Apr 01, 2024, 01:45 PM (IST)

हाइलाइट

  • OnePlus 11 5G फोन हुआ सस्ता
  • कंपनी ने 2000 रुपये घटाई कीमत
  • वनप्लस साइट पर लाइव हुई नई कीमत

OnePlus 11 5G स्मार्टफोन सस्ता हो गया है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। वहीं, हाल ही में OnePlus 12 5G को मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसके बाद अब कंपनी ने वनप्लस 11 5जी फोन को सस्ता कर दिया है। नई कीमत जानने से पहले वनप्लस 11 5जी फोन के फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस 11 5जी फोन में 6.7 इंच Quad HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB RAM दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। और पढें: 7400mAh बैटरी वाले OnePlus 15R 5G को खरीदने का सुनहरा चांस, मिल रही 3500 की गजब छूट

OnePlus 11 5G Price cut in India

कंपनी ने OnePlus 11 5G फोन की कीमत 2000 रुपये कम कर दी है। फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 56,999 रुपये थी। वहीं, अब कंपनी ने इस फोन को 2000 रुपये सस्ता कर दिया है। इस फोन को आप 54,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन की नई कीमत कंपनी की ऑफिशियल साइट पर लाइव हो गई है। इस फोन में Titan Black और Eternal Green कलर ऑप्शन मिलते हैं। और पढें: OnePlus 16 की अहम डिटेल लीक, फ्लैगशिप डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ देगा दस्तक!

OnePlus 11 5G Specifications

-6.7 इंच Quad HD+ डिस्प्ले

-Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

-8GB RAM

-50MP का प्राइमरी कैमरा

-16MP का फ्रंट कैमरा

-5000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग

डिस्प्ले और प्रोसेसर

फीचर्स की बात करें, तो OnePlus 11 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रेजलूशन 1440x3216 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB RAM मिलती है। वहीं, स्टोरेज 128GB की है।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 48MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32MP का टेलीफोटो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन महज 25 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।