50MP सेल्फी कैमरा वाला Motorola Edge 50 Ultra 5G फोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Motorola Edge 50 Ultra 5G फोन की कीमत कम हो गई है। यह फोन 50MP सेल्फी कैमरा व 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स से लैस है। जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Aug 28, 2024, 04:16 PM (IST)

Motorola Edge 50 Ultra 5G फोन सस्ता हो गया है। कंपनी ने इस फोन को जून महीने में भारत में लॉन्च किया था। वहीं, अब इसकी कीमत कम कर दी गई है। नई कीमत जानने से पहले फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में दो 50MP कैमरे और एक 64MP का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 4500mAh की है, जिसके साथ 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यहां जानें कीमत और सभी डिटेल्स। और पढें: 7100mAh बैटरी और 7000Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Edge 50 Ultra 5G Price cut in India

कंपनी ने इस प्रीमियम Motorola Edge 50 Ultra 5G फोन को 59,999 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने इसकी कीमत 5000 रुपये कम कर दी है। इसे आप 54,999 रुपये में खरीद सकेंगे। यह फोन सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन में तीन कलर ऑप्शन Forest Grey, Peach Fuzz और Nordic Wood मिलते हैं। और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 50 Ultra specifications

फीचर्स की बात करें, तो Motorola Edge 50 Ultra फोन में 6.7 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। वहीं, रेजलूशन 1220x2712 पिक्सल है। फोन में आपको 2500 nits की मैक्सिमम ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 12GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलती है। फोन Android 14 पर काम करता है। और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 64MP का पोट्रेट लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 4500mAh की है, जिसके साथ 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट व 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।