Moto G62 5G स्मार्टफोन हुआ सस्ता, कंपनी की साइट पर लिस्ट हुई नई कीमतें

Moto G62 5G स्मार्टफोन को पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया था। उस वक्त फोन को 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये थी। वहीं, इसका एक 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत पहले 19,999 रुपये थी।

Published By: Manisha | Published: Mar 07, 2023, 04:36 PM (IST)

हाइलाइट

  • Moto G62 5G फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन की बैटरी 5000mAh की है
  • फोन में मिलते हैं दो कलर ऑप्शन

Moto G73 5G स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी ने Moto G62 5G स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। यह फोन पिछले साल अगस्त 2022 में लॉन्च हुआ था। यह कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन है। लॉन्च के कई महीनों बाद अब कंपनी ने फोन को सस्ता कर दिया है। नई कीमतें कंपनी की ऑफिशियल साइट्स पर लिस्ट हो गई हैं। खूबियों की बात करें, तो इस फोन में यूजर्स को Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। और पढें: 598 रुपये महीना देकर घर लाएं Motorola का यह 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन, जल्दी उठाएं ऑफर का लाभ

Moto G62 5G India Price Cut and New price details

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने Moto G62 5G स्मार्टफोन को पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया था। उस वक्त फोन को 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये थी। वहीं, इसका एक 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत पहले 19,999 रुपये थी।

वहीं, अब कंपनी ने फोन के 6GB RAM वेरिएंट की कीमत में 2000 रुपये की कटौती कर दी है। इसके अब आपको 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 8GB RAM वेरिएंट की बात करें, तो यह 3000 रुपये सस्ता हो गया है। इसके अब आप 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, जो हैं- Midnight Grey और Frosted Blue।

Moto G62 5G specifications

मोटो जी62 5जी फोन में 6.55 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। साथ ही डिस्प्ले का रेजलूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसके अलावा, फोन octa-core Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाई जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूदा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 20W turbocharging फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।