Moto E13 की भारत में पहली सेल आज, मिलेगा डिस्काउंट
Moto E13 की आज भारत में पहली सेल शुरू हो जाएगी। इस दौरान फोन को सस्ते में डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 15, 2023, 08:52 AM (IST)
हाइलाइट
- Moto E13 की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।
- स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
- फोन की शुरुआती कीमत 7000 रुपये से भी कम है।
Moto E13 की आज भारत में पहली सेल है। स्मार्टफोन को हाल में दमदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। पहली सेल में मोटोरोला के इस लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन पर छूट भी मिलेगी। बता दें कि हैंडसेट को 2 रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन की कीमत, सभी स्पेसिफिकेशन और पहली सेल डिटेल के बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Moto E13 Price and Sale Offer
Moto E13 की सेल भारत में आज यानी दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर शुरू हो जाएगी। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। यह फोन के 2GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। डिवाइस का टॉप वेरिएंट 4GB RAM के साथ आता है।
पहली सेल में इसे फ्लिपकार्ट से खरीदने पर HSBC और Induslnd बैंक के कार्ड पर 10-10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। Moto E13 को तीन कलर ऑप्शन Aurora Green, Cosmic Black और Creamy White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
स्मार्टफोन के फीचर्स
मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन स्लीक, स्टाइलिश और प्रीमियम डिजाइन के साथ आया है। यह Android 13 पर बेस्ड Go Edition पर रन करता है।
स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए UNISOC T606 प्रोसेसर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 64GB स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा स्मार्टफोन 10W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी से लैस है। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह 8.5mm मोटा है और इसका वजन 180 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन Dual Band WiFi और Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP AI रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट 5MP के फ्रंट कैमरे से लैस है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।