Motion Sensor LED Lights: सस्ते में खरीदें मोशन सेंसर वाली स्मार्ट लाइट, कीमत 300 रुपये से भी कम
Motion Sensor LED Lights: मोशन सेंसर वाली स्मार्ट लाइट्स अपने आप ही मोशन डिटेक्ट करके ऑन या फिर ऑफ हो जाती हैं। यहां देखें 300 से कम में मिलने वाले बेस्ट ऑप्शन।
Published By: Manisha | Published: Dec 28, 2023, 03:54 PM (IST)
हाइलाइट
- मोशन सेंसर के साथ आती हें ये स्मार्ट लाइट
- अपने आप हो जाती हैं ऑन व ऑफ
- 300 रुपये से कम में मिल रहे ये ऑप्शन
Motion Sensor Led Lights: मार्केट में इन दिनों स्मार्ट मोशन सेंसर वाली लाइट्स का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। यह बल्ब न केवल अपने आप ऑन व ऑफ हो जाते हैं बल्कि यह एनर्जी एफिशिएंट होते हैं, जो कि कम से कम बिजल खपत करके आपके बिजली के बिल को कम कर देते हैं। अगर आप भी अपने घर को स्मार्ट लुक देने के लिए मोशन सेंसर वाली लाइट्स लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको Amazon पर अच्छी डील मिलने वाली है। अमेजन से आप मोशन सेंसर वाले LED बल्ब को कम से कम दाम में घर ला सकते हैं। यहां देखें 500 रुपये से कम में आने वाले कुछ धांसू ऑप्शन्स।
Halonix B22D LED Bulb
Halonix B22D LED Bulb की कीमत 349 रुपये है। इस बल्ब को Amazon से 14 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद सिर्फ 299 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस मोशन सेंसर वाला बल्ब 10W एनर्जी एफिशिएंट है। इसमें इन-बिल्ट डे और नाइट सेंसर दिया गया है, जो कि मोशन पर काम करता है।
Orient Electric Motion Sensor LED Bulb
Orient Electric Motion Sensor LED Bulb की कीमत 450 रुपये अमेजन पर लिस्ट है। हालांकि, इसे आप 34 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 299 रुपये में खरीद सकते हैं। यह एलईडी बल्ब 12W एनर्जी एफिशिएंट है। 2 मिनट तक मूमेंट डिटेक्ट न करने पर यह बल्ब अपने आप ऑफ हो जाता है।
Panasonic 9W Motion Sensor Bulb
Panasonic 9W Motion Sensor Bulb की कीमत अमेजन पर 700 रुपये लिस्ट है। हालांकि, इस पर 72 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसे महज 199 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह बल्ब 9W एनर्जी एफिशिएंट के साथ आता है। यह स्मार्ट बल्क 3 मीटर तक की रेंज के सेंसर को डिटेक्ट करने में सक्षम है।
Auto-ON Motion Sensor LED Bulb
Auto-ON Motion Sensor LED Bulb की कीमत 599 रुपये लिस्ट है, लेकिन इसे आप अभी 50 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 299 रुपये में खरीद सकते हैं। यह स्मार्ट बल्ब भी डे व नाइट लाइटिंग के साथ आता है। यह 9W एनर्जी एफिशिएंट है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।