लूट लो ऑफर- सिर्फ 16 रुपये में खरीदें 4,999 रुपये की Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच

Lava Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच की सेल 16 जून कल से शुरू होने वाली है। कंपनी ने वॉच के साथ धांसू ऑफर निकाला है, जिसके तहत ग्राहक इसे सिर्फ 16 रुपये में खरीद सकते हैं। जानें कैसे।

Published By: Manisha | Published: Jun 15, 2025, 09:51 AM (IST)

Lava Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च हुई है। इस स्मार्टवॉच की सेल Amazon पर कल 16 जून से शुरू होने वाली है। आमतौर पर टेक जाइंट्स फर्स्ट सेल पर अपने प्रोडक्ट्स के साथ तगड़ा डिस्काउंट ऑफर पेश करती है। हालांकि, देसी ब्रांड LAVA ने इस स्मार्टवॉच की पहली सेल में महालूट ऑफर पेश कर दिया है। इस ऑफर के तहत Lava Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच को आप महज 16 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में BT कॉलिंग, GPS व हेल्थ फीचर्स जैसे कई धांसू फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। और पढें: Mobile Phones Under 15000: 15 हजार से कम में आने वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

Lava Prowatch Xtreme Price, Sale and offer

कंपनी Lava Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच की सेल भारत में कल 16 जून Amazon के जरिए शुरू कर रही है। ऑफर से पहले कीमत की बात करें, तो की Prowatch Xtreme को कंपनी ने तीन मॉडल में पेश किया है, जिसके Silicone वेरिएंट की कीमत 4,499 रुपये, Nylon मॉडल की कीमत 4,699 रुपये और Metal मॉडल की कीमत 4,999 रुपये है। और पढें: Lava Virat V1 और Lava Virat V1 5G की लॉन्च डेट अनाउंस, जानें फीचर्स

ऑफर की बात करें, तो कल 16 जून को Amazon के जरिए इस स्मार्टवॉच को खरीदने वाले पहले 50 ग्राहकों को यह वॉच महज 16 रुपये में मिलेगी। इसके लिए उन्हें XTREME16 कोड का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा, अन्य यूजर्स को वॉच पर 1000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट भी मिलेगा।

Lava Prowatch Xtreme Specs

-1.43 इंच की स्क्रीन

-ATD3085C चिप

-BT कॉलिंग

-GPS सपोर्ट

-IP68 रेटिंग

-110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड

इस वॉच में 1.43 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसमें मैक्स 500 Nits की ब्राइटनेस है। साथ ही वॉच ATD3085C चिप से लैस है। इसमें BT कॉलिंग के साथ GPS सपोर्ट मौजूद है। पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिलती है। इसके अलावा, वॉच में 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड व हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। वॉच में Google Fit और Health Connect इंटीग्रेशन दिया गया है। वॉच की बैटरी 300mAh की है। सिंगल चार्ज पर 10 दिन चलती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।