iPad को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका, Flipkart-Amazon दोनों जगह तगड़ी डील

iPad 10th generation मॉडल को अभी आप Amazon Great Summer Sale और Flipkart Big Saving Days सेल के दौरान काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। यहां देखें ऑफर डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: May 02, 2024, 09:25 PM (IST)

हाइलाइट

  • iPad हुआ सस्ता
  • Amazon और Flipkart सेल में बंपर डिस्काउंट
  • iPad 10th generation मॉडल की कीमत हुई काफी कम

iPad 10th Generation मॉडल को काफी कम दाम में खरीदा जा सकता है। बता दें, जल्द ही Apple कंपनी नए आईपैड मॉडल्स लॉन्च कर सकती है। हाल ही में कंपनी ने अपने स्पेशल लॉन्च इवेंट का ऐलान किया था, जो कि 7 मई को आयोजित होगा। नए आईपैड से पहले कंपनी ने पुराने आईपैड की कीमत कम कर दी है। iPad 10th generation को साल 2022 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के 2 साल बाद इस टैब को आप तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। डिस्काउंट प्राइस जानने से पहले फीचर्स की बात करें, तो इसमें 10.9 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2360×1640 पिक्सल है। इसके अलावा, यह A14 Bionic चिप से लैस है। चार्जिंग के लिए इस टैब में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। और पढें: Amazon-Flipkart: छोटे कमरों के लिए बेस्ट रहेंगे 1 Ton AC, ताबड़तोड़ छूट के साथ सस्ते में लाएं घर

ऑफर की बात करें, तो iPad 10th generation को 2022 में 44,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम Wi-Fi वर्जन के 64GB स्टोरेज वेरिएंट का है। कंपनी की साइट पर अब इसे 39,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं Flipkart और Amazon पर यह आईपैड और भी कम कीमत में खरीद के लिए लिस्ट है। बता दें, इन दोनों ही ई-कॉमर्स साइट पर इन दिनों स्पेशल सेल चल रही है। Amazon पर Great Summer Sale चल रही है, वहीं फ्लिपकार्ट पर Big Saving Days सेल लाइव है। फ्लिपकार्ट सेल 9 मई तक जारी रहेगी। वहीं, अमेजन ने अपनी सेल की आखिरी डेट का ऐलान नहीं किया है। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका

iPad 10th Generation Model Offer

iPad 10th generation मॉडल जहां Apple की साइट पर 39,900 रुपये की कीमत में लिस्ट है, वहीं अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए इसे और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। दोनों ही साइट पर यह आईपैड 31,999 रुपये की कीमत में खरीद के लिए लिस्ट है। इस तरह इस टैब पर सीधे 12901 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। अमेजन बैंक ऑफर की बात करें, तो ICICI बैंक कार्ड के जरिए 2500 रुपये का अलग से ऑफ मिलेगा। वहीं, फ्लिपकार्ट पर SBI बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

iPad 10th Generation Features

इस iPad में 10.9 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2360×1640 पिक्सल है। इसके अलावा, यह टैब A14 Bionic चिप से लैस है। इस टैब में 12MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। कॉल के लिए इसमें डुअल माइक्रोफोन दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।