43000 रुपए की छूट के साथ मिल रहा Google Pixel 9 Pro Fold, यहां मिल रही है ये डील

Google ने नया Pixel 10 Pro Fold लॉन्च किया है और पुराने Pixel 9 Pro Fold पर Flipkart पर सीधे 43,000 रुपये की भारी छूट मिल रही है। साथ ही बैंक और एक्सचेंज ऑफर इसे और भी किफायती बनाते हैं। आइए जानते हैं।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 21, 2025, 12:30 PM (IST)

अगर आप काफी समय से Foldable फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये अच्छी खबर है। Google ने अपना नया Pixel 10 Pro Fold लॉन्च कर दिया है और इसी वजह से पुराना Pixel 9 Pro Fold अब काफी सस्ते दाम पर मिल रहा है। Flipkart पर इस फोन पर सीधा 43,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 1,29,999 रुपये रह जाती है। अगर आप इसे HDFC बैंक कार्ड से EMI पर खरीदते हैं, तो आपको 10,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा भी मिल सकता है। और पढें: Google Pixel 9 Pro Fold पर ₹30,000 की बंपर छूट, जानें कहां मिल रही है ये जबरदस्त डील

एक्सचेंज ऑफर और कम कीमत का फायदा

Flipkart पर ये ऑफर सिर्फ कैश डिस्काउंट तक ही सीमित नहीं है। इसमें एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन बदलकर यह फोन खरीदते हैं, तो आपको 55,850 रुपये तक का फायदा हो सकता है। हालांकि यह रकम आपके पुराने फोन की हालत और मॉडल पर निर्भर करेगी। और पढें: Year Ender 2024: Google Pixel 9 Pro Fold से लेकर Samsung Galaxy Z Fold5 5G तक, भारत में इस साल लॉन्च हुए ये फोल्डेबल फोन

और पढें: 8 इंच डिस्प्ले, 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला Google Pixel 9 Pro Fold हुआ 10000 रुपये सस्ता, Flipkart की सुपर डील

शानदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Google Pixel 9 Pro Fold की स्पेसिफिकेशन्स भी काफी शानदार हैं। फोन में 6.3 इंच का OLED आउटर डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इनर डिस्प्ले 8 इंच का है, जो मल्टीटास्किंग और वीडियो देखने के लिए परफेक्ट है। फोन में Google का नया Tensor G4 चिपसेट लगा है, जो तेज परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के लिए जाना जाता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4650mAh की बैटरी दी गई है, साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

ट्रिपल कैमरा और AI फीचर्स

अगर कैमरे की बात करें तो Pixel 9 Pro Fold में तीन रियर कैमरे हैं। इसमें 48MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ है, 10.5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा भी है। फ्रंट यानी सेल्फी कैमरा दोनों डिस्प्ले में 10MP का है। इसके अलावा फोन में कई AI कैमरा फीचर्स हैं। कुल मिलाकर, अभी Pixel 9 Pro Fold खरीदने का बढ़िया मौका है, क्योंकि इसे आप डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ काफी कम दाम में ले सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।