Flipkart Summer Saver Days Sale शुरू, स्मार्टफोन समेत इन आइटम पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Flipkart पर आज से Summer Saver Days Sale शुरू हो गई है। इसमें स्मार्टफोन्स के साथ-साथ और भी कई आइटम जैसे टीवी और फ्रिज पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 13, 2023, 09:12 AM (IST)

हाइलाइट

  • Flipkart पर सेल में Google Pixel 7 Pro पर धमाल डिस्काउंट मिल रहा है।
  • चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर छूट दी जा रही है।
  • Paytm Wallet ट्रांजेक्शन पर कैशबैक ऑफर है।

Flipkart Sale: लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Summer Saver Days सेल  शुरू हो गई है। सेल में स्मार्टफोन्स से लेकर स्मार्ट टीवी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कपड़ों पर भारी छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट सेल में चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। गूगल और पोको समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर भी अच्छा ऑफर मिल रहा है। आइये, सेल डेट और मिल रहे ऑफर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Amazon-Flipkart: छोटे कमरों के लिए बेस्ट रहेंगे 1 Ton AC, ताबड़तोड़ छूट के साथ सस्ते में लाएं घर

Flipkart Summer Saver Days Sale

बता दें कि Flipkart Summer Saver Days Sale आज यानी 13 अप्रैल, 2023 से शुरू हो गई है और 17 अप्रैल तक चलेगी। सेल के तहत आइटम को नो कॉस्ट मासिक किस्त और बेहतर एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद पाएंगे। और पढें: OPPO Find X9 पर 4000 से ज्यादा का डिस्काउंट, Flipkart सेल में मिल रहा धमाकेदार ऑफर

सेल में बैंक के कार्ड पर मिल रहा डिस्काउंट

इतना ही नहीं, Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, Paytm Wallet ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 100 रुपये का कैशबैक ऑफर भी है।

इन आइटम पर है धमाल छूट

Flipkart पर शुरू हुई इस सेल में बेस्ट सेलिंग फ्रिज पर 60 प्रितशत तक का डिस्काउंट है। साथ ही, कूल को 45 प्रतिशत डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। सेल में इलेक्ट्रिक कैटल पर भी 70 प्रतिशत तक की छूट है। इसके अलावा, टॉप और जींस आदि पर भी छूट है।

स्मार्टफोन्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Google Pixel 7 Pro

सेल में Google Pixel 7 Pro को सस्ते में खरीदा जा सकता है। 12GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले इस फोन में 6.7 इंच का Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 4926mAh की बैटरी के साथ Google Tensor G2 चिप दिया गया है। इसे सेल में खरीदते समय पर Axis बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट है। फोन 79,999 रुपये का मिल रहा है।

Poco M4 Pro

Amoled डिस्प्ले वाले Poco M4 Pro स्मार्टफोन को भी सेल में सस्ता में खरीदा जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ Mediatek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इस पर भी 10 प्रतिशत की छूट है। फोन की कीमत 11,999 रुपये से शुरू है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।