Flipkart GOAT Sale में AC लूट लो! Voltas और Daikin Split ACs पर धमाकेदार ऑफर
अगर आप इस उमस भरी गर्मी में सस्ते में बढ़िया AC खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart की GOAT Sale आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। Voltas, Daikin, LG और जैसे ब्रांड्स के 1.5 टन Split ACs पर मिल रही है जबरदस्त छूट। आइए जानते हैं।
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 14, 2025, 02:57 PM (IST)
अगर आप उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए नया AC खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। Flipkart की GOAT Sale शुरू हो चुकी है और इसमें 1.5 टन के दमदार Split ACs पर मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी छूट। Voltas, Daikin, LG और Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स के AC अब आधे दाम में मिल रहे हैं। यह धमाकेदार सेल 12 जुलाई से 17 जुलाई तक चल रही है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ-साथ होम अप्लायंसेस पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं।
LG 1.5 ton split AC
LG का यह 1.5 टन स्प्लिट AC बाजार में ₹36,490 में मिल रहा है। इस पर आपको 53% तक की भारी छूट मिल रही है, जिससे यह एक शानदार डील बन जाती है। इसमें 3-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो हर महीने का बिजली बिल कम करना चाहते हैं। इस AC में 6-in-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग मोड चुन सकते हैं। यह फीचर काफी यूजफुल और स्मार्ट है। LG का यह मॉडल ड्यूल AI इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिससे यह AC तेजी से ठंडा करता है और कम आवाज करता है। साथ ही इसमें इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर भी है, जो हवा को साफ और स्वच्छ बनाता है।
Samsung 1.5 ton split AC
Samsung का यह 1.5 टन स्प्लिट AC ₹35,489 में उपलब्ध है। यह एक भरोसेमंद ब्रांड है, और इस प्राइस पर काफी अच्छे फीचर्स मिलते हैं। इस AC की खास बात है कि इसमें 3-स्टार एनर्जी रेटिंग है। इसका मतलब है कि यह बिजली की खपत कम करता है और पॉकेट फ्रेंडली है। इसमें भी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस पर आपको 37% तक का डिस्काउंट मिल सकता है, अगर आप इसे Flipkart से खरीदते हैं। ऑफर के समय और भी बैंक छूट मिल सकती हैं।
Voltas 1.5 ton split AC
Voltas का यह AC ₹31,990 में मिल रहा है। इसमें भी 50% तक का शानदार डिस्काउंट मिल रहा है, जो इस डील को और भी शानदार बनाता है। इसमें 3-स्टार एनर्जी रेटिंग है। Voltas एक पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है और इसकी सर्विस नेटवर्क भी अच्छी है। इस पर एक्सचेंज ऑफर और बैंक छूट भी मिल रही हैं, जिससे आप और ज्यादा पैसे बचा सकते हैं।
Daikin 1.5 ton AC
Daikin का यह AC ₹37,490 में मिल रहा है। इसमें 35% तक की छूट दी जा रही है, जो काफी अच्छा ऑफर है। इस AC की खासियत है कि यह 48 डिग्री तक के तापमान में भी अच्छी कूलिंग देता है। यह बहुत गर्म इलाकों के लिए बढ़िया है। इसमें भी 3-स्टार एनर्जी रेटिंग है। Daikin अपने साइलेंट और दमदार कंप्रेसर के लिए जाना जाता है। इसका परफॉर्मेंस काफी स्मूथ और भरोसेमंद होता है। अगर आप ज्यादा गर्मी वाले एरिया में रहते हैं और हाई परफॉर्मेंस AC चाहते हैं, तो Daikin एक बढ़िया ऑप्शन है।
Midea 1.5 ton split AC
Midea का 1.5 टन AC ₹31,980 में उपलब्ध है। यह सबसे सस्ता है और इसमें 48% तक की भारी छूट भी मिल रही है। इसमें 3-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जिससे बिजली की काफी बचत होती है। यह कम खर्च में अच्छा परफॉर्मेंस देता है। इसमें 4-in-1 कन्वर्टिबल कूलिंग AI टेक्नोलॉजी है, जिससे आप मौसम और जरूरत के हिसाब से कूलिंग मोड बदल सकते हैं। साथ ही इसमें बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। अगर आपका बजट कम है और आप स्मार्ट फीचर्स वाला AC चाहते हैं, तो Midea एक अच्छा और किफायती ऑप्शन है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।