Flipkart Big Billion Days 2025: iPhones की 5 इन डील्स पर होगी सबकी निगाहें, Out of Stock होने से पहले ऐसे लपकें

Flipkart Big Billion Days sale 2025: फ्लिपकार्ट सेल के दौरान सभी की निगाहें iPhone की इन 5 डील्स पर होने वाली है। सेल लाइव होते ही पलक झपकते ही ये डील्स Out of Stock हो सकती है। ऐसे स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदें।

Published By: Manisha | Published: Sep 21, 2025, 12:18 PM (IST)

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 शुरू होने में बस कुछ दिन और हैं। यह सेल 23 सितंबर से सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो जाएगी। इस सेल के दौरान ई-कॉमर्स जाइंट iPhones पर तगड़ी डील्स लेकर आने वाली है। कई डील्स का खुलासा कंपनी ने सेल लाइव होने से पहले ही कर दिया है, तो कई डील्स सेल के साथ लाइव होंगी। अगर आप भी फ्लिपकार्ट सेल के दौरान अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये 5 डील्स आपके लिए ही है। हालांकि, इन डील्स पर सभी की निगाहें अटकी होंगी, तो यहां जानें स्टॉक खत्म होने से पहले कैसे लपकें डील। और पढें: Apple iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone 18 Pro Max आने से पहले कीमत धड़ाम

Flipkart Big Billion Days सेल 23 सितंबर से शुरू होने जा रही है। हालांकि, इस दिन यह सेल सभी यूजर्स के लिए लाइव होगी, ऐसे में मोस्ट-वॉन्टेंट डिवाइस व प्रोडक्ट्स आउट-ऑफ-स्टॉक होने के चांसेस है। अगर आप अपना फेवरेट डिवाइस Out-of-Stock होने से पहले खरीदना चाहते हैं, तो आपको सेल का Early Access लेना होगा। Flipkart Plus व Black members के लिए सेल का अर्ली एक्सेस शुरू किया जाएगा, जो कि 24 घंटे पहले उपलब्ध होगा। इसका मतलब यह है कि आप सेल शुरू होने से 1 दिन पहले ही सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स को एक्सेस करके खरीदारी कर सकेंगे। और पढें: 10,000 रुपये सस्ता खरीदें iPhone 17 Pro Max, Amazon की डील में सुनहरी डील

Top 5 Deals on iPhone during Flipkart Big Billion Days Sale 2025

iPhone 17- iPhone 17 की सेल भारत में 19 सितंबर को शुरू हुई थी, जिसके तुरंत बाद फोन के 256GB स्टोरेज मॉडल आउट-ऑफ-स्टॉक हो गया। उम्मीद है कि सेल के दौरान कंपनी दोबारा फोन के 256GB मॉडल को स्टॉक में लाएगी, जिसे आप बैंक कार्ड के जरिए 5000 रुपये सस्ता खरीद सकेंगे।

iPhone 16- iPhone 16 को आप फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 51,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

iPhone 16 Pro- iPhone 16 Pro को आप फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 69,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

iPhone 16 Pro Max- iPhone 16 Pro Max को आप फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 89,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

iPhone 14- iPhone 14 को आप फ्लिपकार्ट सेल के दौरान मात्र 39,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

FAQs

  • Flipkart Big Billion Days Sale 2025 कब शुरू होगी?

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 भारत में 23 सितंबर से शुरू होगी।

  • सेल को सबसे पहले कैसे एक्सेस करें?

फ्लिपकार्ट सेल का अर्ली एक्सेस लेने के लिए Flipkart Plus व Black सदस्य बनना होगा, जिसके बाद यह सेल 22 सितंबर से ही एक्सेस की जा सकेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।