Christmas 2023 Gift Idea under 1500: इस क्रिसमस 1500 से कम में गिफ्टे करें ये गैजेट, कम
Christmas 2023 Gift Idea under 1500: क्रिसमस पर अपने दोस्तों को गिफ्ट देने के लिए यहां कई गैजेट के ऑप्शन बताए गए हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 21, 2023, 01:27 PM (IST)
हाइलाइट
- Christmas 2023 पर गिफ्ट में कई अच्छे गैजेट्स दे सकते हैं।
- 1500 रुपये से कम में भी कई अच्छे ऑप्शन हैं।
- आप स्मार्टवॉच से लेकर बड्स तक, कई आइटम खरीद सकते हैं।
Christmas 2023 Gift Idea under 1500: क्रिसमस आने वाला है। 25 दिसंबर को हर साल पूरे धूमधाम से क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। दोस्तों से लेकर परिवार वालों तक, सभी एक दूसरे को क्रिसमस पर गिफ्ट देकर एक-दूसरे को खुश करने का सोचते हैं। अगर आपका दोस्त या भाई कोई भी गैजेट लवर है तो आप उसे एक से एक अच्छे गैजेट दे सकते हैं। यदि आप बजट कम है, तब भी आपके पास कई ऑप्शन हैं। आज हम यहां 1500 रुपये से कम में ऐसे गैजेट्स बताने वाले हैं, जिन्हें क्रिसमस पर गिफ्ट करने आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइये, जानते हैं।
Christmas 2023 Gift Idea under 1500
Fire-Boltt Armour
इस स्मार्टवॉच में 1.6 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका पीक ब्राइटनेस 600 nits है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है। इसमें कई हेल्थ और स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इस वॉच में 600mah बैटरी दी गई है, जो कई दिनों तक चल सकती है। वॉच BT कॉलिंग के साथ आता है। अमेजन पर वॉच 1,499 रुपये में मिल रही है।
Redmi Buds 4 Active - Air
रेडमी की इन बड्स 30 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसमें Bluetooth 5.3, ENC और IPX4 रेटिंग मिली है। इस बड में गूगल फास्ट पेयर और 12mm ड्रायवर्स मिलते हैं। 10 मिनट चार्ज होने पर यह 90 मिनट का प्लेबैक टाइम ऑफर करता है। इसकी कीमत 1,399 रुपये है।
boAt Stone 180
इस स्मार्ट स्पीकर में 800mAh की बैटरी दी गी है। स्पीकर में 5W का स्पीकर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.0 दिया गया है। इसे IPX7 मिलता है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है।
Mi 10000mAH Li-Polymer
पावर बैंक भी कम दाम में देने के लिए एक अच्छा गैजेट गिफ्ट है। इसमें माइक्रो USB और Type-C इनपुट पोर्ट दिया गया है। यह पावर बैंक 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। पावर बैंक दो कलर ऑप्शन में आता है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है।
Realme Buds Wireless 2S
realme Buds Wireless 2S की कीमत 1,499 रुपये है। इसमें डुअल डिवाइस स्विचिंग ऑप्शन मिलता है। नेकबैंड 24 घंटे तक का प्लेटाइम ऑफर करता है। चार्जिंग के लिए इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है। यह की कलर ऑप्शन में आता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।