Best Smartphones Under 40000: Amazon पर सस्ते में खरीदें ये प्रीमियम फोन, मिल रहा बंपर ऑफर
Best Smartphones Under 40000: अमेजन पर 40 हजार रुपये से कम कीमत वाले OnePlus, iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर अच्छी डील मिल रही है। ये स्मार्टफोन 16GB RAM, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।
Published By: harshit harsh | Published: Sep 18, 2023, 02:37 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon पर कई प्रीमियम स्मार्टफोन पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है।
- ये स्मार्टफोन 40,000 रुपये से कम में आते हैं।
- इनमें 16GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Best Smartphones Under 40000: ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सस्ते में प्रीमियम रेंज वाले स्मार्टफोन मिल रहे हैं। इन स्मार्टफोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स के साथ-साथ कैशबैक और EMI का भी लाभ मिलेगा। OnePlus, iQOO जैसे ब्रांड्स के ये फोन अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें 16GB RAM, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, ये AMOLED डिस्प्ले, Android 13, फास्ट चार्जिंग फीचर्स आदि को भी सपोर्ट करते हैं। आइए, जानते हैं अमेजन पर मिलने वाले इन स्मार्टफोन्स की कीमत, फीचर्स और ऑफर्स के बारे में...
OnePlus 11R 5G
वनप्लस का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 16GB RAM + 256GB में आता है। फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह 5000mAh की बैटरी और 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। इसे 1,939 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। साथ ही, फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे।
OnePlus Nord 3 5G
वनप्लस का यह स्मार्टफोन भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 16GB RAM + 256GB में आता है। फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9000 चिपरेट पर काम करता है। यह 5000mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है। इसे 1,648 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। साथ ही फोन की खरीद पर 2000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
iQOO Neo 7 Pro 5G
यह स्मार्टफोन भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो iQOO Neo 7 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 5000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का OIS मेन कैमरा मिलता है।
इसके अलावा बैक में दो और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। इस पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट और 1,697 रुपये का शुरुआती EMI मिल रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।