Best Smartphone under 15000: बजट में धाकड़ फीचर्स वाले स्मार्टफोन, दाम 15 हजार से कम
Best Smartphone under 15000: अगर आप कम दाम में धाकड़ फीचर्स वाले फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो यहां देखें 15 हजार से कम के बेस्ट ऑप्शन।
Published By: Manisha | Published: Dec 10, 2024, 02:07 PM (IST)
Best Smartphone under 15000: अगर आप कम बजट के अंदर दमदार फीचर्स वाला फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो मार्केट में आपके लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं। 15 हजार रुपये से कम की कीमत में आपको कई लेटेस्ट फीचर्स वाले 5G स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध मिलेंगे। इस लिस्ट में Nothing सब-ब्रांड CMF Phone 1 फोन शामिल है। इसके अलावा, आप Realme और iQOO ब्रांड के फोन को भी 15 हजार से कम में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि Amazon सेल के दौरान इन फोन्स पर धमाकेदार डील्स व डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
CMF BY NOTHING Phone 1
CMF BY NOTHING Phone 1 फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 14,796 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
iQOO Z9x 5G
iQOO Z9x 5G फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, इस फोन पर 500 रुपये का कूपन ऑफ मिल रहा है। वहीं, बैंक कार्ड के जरिए आपको अलग से 1250 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.72 इंच वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Realme NARZO 70x 5G
Realme NARZO 70x 5G फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 13,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।