Amazon Blockbuster TV Fest Sale: 40,000 से कम में मिल रहे 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TVs, खरीदने के लिए मची लूट
Amazon Blockbuster TV Fest सेल के दौरान आप बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को कम से कम दाम में खरीद सकते हैं। यहां देखें 40000 रुपये कम में मिलने वाले 65 इंच स्क्रीन के बेस्ट ऑप्शन।
Published By: Manisha | Published: Dec 22, 2025, 06:15 PM (IST)
Amazon पर इन दिनों Blockbuster TV Fest Sale चल रही है, जो कि 25 दिसंबर तक जारी रहने वाली है। इस सेल के दौरान ई-कॉमर्स जाइंट साल खत्म होने से पहले स्मार्ट टीवी को कम से कम कीमत में बेच रही है। अगर आप अपने घर के लिए बड़ी स्क्रीन वाला टीवी खरीदने की सोच रहे थे, तो यह सेल आपके लिए ही है। Amazon की सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले टीवी की कीमतें धड़ाम हो गई है। इन टीवी को आप 50,000 नहीं बल्कि 40,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं। यहां देखें अमेजन की टॉप डील्स।
Acerpure 65 inch Elevate Series Ultra HD 4K QLED Smart Google TV
Acerpure 65 inch Elevate Series Ultra HD 4K QLED Smart Google TV को Amazon से 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत अमेजम पर 1,09,990 रुपये लिस्ट है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में 65 इंच की 4K Ultra HD स्क्रीन मिलती है। वहीं, ऑडियो के लिए इसमें 20W साउंड दिया गया है। इस टीवी में Amazon Prime व Netflix जैसे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
VW 65 inches Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
VW 65 inches Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV को Amazon से 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत अमेजम पर 79,999 रुपये लिस्ट है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में भी 65 इंच की 4K Ultra HD स्क्रीन दी गई है। वहीं, ऑडियो के लिए इसमें 48W पावरफुल साउंड दिया गया है। इसके अलावा, इसमें आपको Netflix, Youtube, Prime Video, Hotstar, SonyLiv, Hungama, JioCinema, Zee5, Eros Now जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
Kodak 65 inches Matrix Series UHD 4K QLED Google TV 65ST5035
Kodak 65 inches Matrix Series UHD 4K QLED Google TV को अमेजन से 39,998 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत अमेजम पर 64,999 रुपये लिस्ट है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में भी 65 इंच की 4K Ultra HD स्क्रीन मिलती है। वहीं, ऑडियो के लिए इसमें 60W सुपरपावरफुल साउंड मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।