Apple के प्रोडक्ट सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone समेत अन्य प्रोडक्ट पर कर पाएंगे 10,000 रुपये की बचत

Apple के IPhone, Mac, Smartwatch, Airpods आदि को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। हम जिस डील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से 10 हजार रुपये तक बचा सकते हैं।

Published By: Avanish Upadhyay | Published: Jan 19, 2023, 03:31 PM (IST)

हाइलाइट

  • iPhone 14 सीरीज के फोन पर बचत करने का मौका है।
  • MacBook Pro प्रो पर 10 हजार रुपये बचाने का मौका।
  • Apple Smartwatch और Airpods पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।

Apple के नए प्रोडक्ट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। दरअसल, ऐप्पल स्टोर पर ऐप्पल के कुछ प्रोडक्ट सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। Apple के IPhone, Mac, Smartwatch, Airpods आदि को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इन प्रोडक्ट पर अधिकतम 10,000 रुपये तक बचाने का मौका मिलेगा। यह ऑफर एप्पल ऑनलाइन स्टोरे पर उपलब्ध है। और पढें: 6000 रुपये सस्ता खरीदें iPhone 17 Pro, फोन में मिलेंगे 48MP+48MP+48MP कैमरा जैसे फीचर्स

इंस्टैंट कैशबैक के रूप में मिल रहा है दमदार डिस्काउंट

ऐप्पल अपने iPhone, AirPods, Apple Watch Ultra समेत कई प्रोडक्ट पर इंस्टैंट कैशबैक दे रहा है। इसमें iMac को शामिल नहीं किया गया है। यह इंस्टैंट ऑफर ज्यादातर नए प्रोडक्ट पर डिस्काउंट लिस्टेड है। हालांकि अभी Apple iPhone 13 पर कोई ऑफर लिस्टेड नहीं है। और पढें: iOS 26.5 में आए 5 धमाकेदार फीचर्स, अब iPhone चलाना होगा और भी मजेदार

ये बैंक दे रहा है ऑफर

HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को चुनिंदा प्रोडक्ट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। हम प्रोडक्ट पर मिलने वाली डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। ध्यान रखें यह ऑफर सिर्फ ऐप्पल स्टोर पर लिस्टेड है।

इन आईफोन पर रुपये बचाने का मौका

Apple के iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिल रहा है। MacBook Air (M2, 2022 model) पर 10,000 रुपये तक सेव कर सकते हैं। MacBook Pro (13-inch) पर भी 10 हजार रुपये सेव किए जा सकते हैं।

12 हजार रुपये तक सेव कर सकते हैं

खरीददार चाहें तो 12 हजार रुपये तक सेव कर सकते हैं, उसके लिए अपग्रेड को सिलेक्ट करना होगा। यह सिर्फ चुनिंदा आईफोन पर ही उपलब्ध है। इसमें HDFC Bank credit cards पर मिलने वाला 7000 रुपये का ऑफर शामिल है।

इन प्रोडक्ट पर मिल रहा है डिस्काउंट

Apple Watch Ultra: Rs 5,000

Apple Watch Series 8: Rs 4,000

iPad Air: Rs 5,000

iPad Pro 12.9-inch model: Rs 5,000

iPad 10th Gen: Rs 3,000

AirPods Pro (2nd-gen): Rs 2,000

इन डील्स की जानकारी हमे ऐप्पल के ऑनलाइन स्टोर से मिली है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।