Amazon Top Deals of the Week: 8GB RAM वाले स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर्स
Amazon Top Deals of the Week: 8GB RAM वाले स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। फोन्स पर कूपन और बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
Published By: Mona Dixit | Published: May 18, 2024, 09:51 AM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Top Deals of the Week: 8GB RAM वाले स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। फोन्स पर कूपन और बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
Amazon Top Deals of the week के तहत कई स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। रेडमी से लेकर OnePlus तक, कई कंपनियों के फोन्स पर छूट है। सस्ते स्मार्टफोन्स को भी छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। आज हम यहां 8GB तक RAM वाले स्मार्टफोन्स पर मिल रही तगड़ी डील बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।
Amazon Top Deals of the week on 8GB RAM Smartphone
Redmi 13C 5G
इस 5G स्मार्टफोन में 8GB तक RAM के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन 6.74 इंच के HD+ डिस्प्ले से लैस है। फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा, स्मार्टफोन पावरफुल MediaTek Dimensity 6100+ 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी कीमत 10,499 रुपये से शुरू है। इस पर अमेजन 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रहा है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
OnePlus के इस 5G फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन 108MP के मेन कैमरे और 16MP के फ्रंट कैमरे से लैस है। इसमें 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन Android 13 पर रन करता है। फोन में 67W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 17,999 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
iQOO Z9 5G
iQOO Z9 5G स्मार्टफोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। यह Android 14 पर रन करता है। फोन 44W FlashCharge चार्जिंग पोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.67 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120hz है। फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। फोन की कीमत 19,999 रुपये से शुरू है। ICICI बैंक के कार्ड पर 2000 की छूट है।
Samsung Galaxy M15 5G
Samsung Galaxy M15 5G स्मार्टफोन में 8GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में 6.5 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट 50MP का मेन कैमरा और 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है। इसकी कीमत 12,999 रुपये से शुरू है। फोन पर HDFC बैंक के कार्ड 1000 रुपये की छूट है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।