Amazon Sale में 5G फोन पर धांसू ऑफर, 20 हजार से कम में लाएं घर
ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर चल रहे फेस्टिव सीजन सेल में आप 20 हजार रुपये से कम कीमत में कई 5G स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। ये 5G स्मार्टफोन अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं।
Published By: harshit harsh | Published: Oct 30, 2023, 02:27 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Sale में 5G स्मार्टफोन की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है।
- इस सेल में 20 हजार रुपये से कम कीमत में कई फोन खरीद सकते हैं।
- इनकी खरीद पर डिस्काउंट के साथ-साथ EMI ऑफर भी मिल रहा है।
Amazon Sale में आप कम कीमत में अच्छे प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चल रहे फेस्टिव सीजन सेल में आप अच्छे फीचर्स वाले 5G स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, तो 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले कई फोन पर अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस सेल में आप iQOO Z7s, Samsung Galaxy M34 5G और OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इन स्मार्टफोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और EMI ऑफर भी मिलेंगे।
iQOO Z7s 5G
iQOO का यह फोन 6.38 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के बैक में 64MP का और फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ-साथ 5000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। iQOO Z7s दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। इसकी खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, इसे 2,667 रुपये की नो-कॉस्ट EMI पर घर ला सकते हैं।
Samsung Galaxy M34 5G
Samsung का यह फोन 6.5 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के बैक में 50MP का और फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन में Exynos 1280 5G प्रोसेसर के साथ-साथ 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। Galaxy M34 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। इसकी खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, इसे 2,750 रुपये की नो-कॉस्ट EMI पर घर ला सकते हैं।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
OnePlus का यह फोन 6.72 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के बैक में 108MP का और फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ-साथ 5000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसकी खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, इसे 3,333 रुपये की नो-कॉस्ट EMI पर घर ला सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।