Amazon Prime Day Sale में 35 हजार से कम में खरीदें ये धांसू फीचर वाले लैपटॉप
Amazon Prime Day Sale अब लाइव हो गया है। इस सेल में आपको 35,000 रुपये से कम कीमत में HP, Lenovo और Acer जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप मिल सकते हैं। इन लैपटॉप्स की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा।
Published By: Harshit Harsh | Published: Jul 15, 2023, 12:12 AM (IST)
Amazon Prime Day Sale: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर Prime Day Sale लाइव हो गया है। इस सेल में आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वियरेबल्स, होम अप्लायंसेज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर अच्छा डिस्काउंट ले सकते हैं। अगर, आप 35,000 रुपये से कम कीमत में HP, Lenovo और Acer के लैपटॉप्स खरीदना चाहते हैं, तो ये तीन लैपटॉप्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। ये लैपटॉप अच्छी फीचर्स, लाइट वेट और डिजाइन के साथ आते हैं।
HP 14s
यह लैपटॉप 11th Gen Intel Core i3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB RAM और 256GB SSD स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। HP 14s में 14 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसके चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। आंखों के प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसमें एंटी ग्लेयर कोटिंग दी है। लैपटॉप का डिस्प्ले FHD रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन Alexa वॉइस असिस्टेंस का सपोर्ट भी मिलेगा। इस लैपटॉप की कीमत 34,999 रुपये है। Prime Day Sale में इसकी खरीद पर 1,250 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI आदि जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे।
Lenovo IdeaPad Slim 3
यह लैपटॉप 11th Gen Intel Core i3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB RAM और 256GB SSD स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। Lenovo IdeaPad Slim 3 में 15.6 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसके चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। आंखों के प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसमें एंटी ग्लेयर कोटिंग दी है। लैपटॉप का डिस्प्ले FHD रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप की कीमत 33,990 रुपये है। Prime Day Sale में इसकी खरीद पर 1,750 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI आदि जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे।
Lenovo IdeaPad Slim 3 अमेजन से खरीदें।
Acer Extensa 15
यह लैपटॉप Intel Core i3 N305 8 कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB RAM और 256GB SSD स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। Acer Extensa 15 में 15.6 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसके चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। आंखों के प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसमें एंटी ग्लेयर कोटिंग दी है। लैपटॉप का डिस्प्ले FHD रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप की कीमत 30,990 रुपये है। Prime Day Sale में इसकी खरीद पर 1,750 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI आदि जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे।
Acer Extensa 15 अमेजन से खरीदें।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।