Amazon Prime Day 2025: आधे दाम में मिलेगा स्मार्ट टीवी, Sony, LG और Samsung पर भी डिस्काउंट
अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। Amazon Prime Day 2025 की धमाकेदार सेल 12 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Sony, LG, Samsung जैसे ब्रांड्स पर 50% तक की छूट मिलेगी। आइए जानते हैं सबसे बेस्ट डील्स।
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 09, 2025, 07:11 PM (IST) | Edited: Jul 09, 2025, 07:18 PM (IST)
Amazon की सबसे बड़ी सेल "Amazon Prime Day 2025" इस साल 12 जुलाई से शुरू हो रही है। यह सेल सिर्फ Amazon Prime मेंबर्स के लिए ही उपलब्ध होगी। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि इस बार स्मार्ट टीवी पर 50% तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। अगर आप नया टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है।
55 इंच टीवी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
Amazon ने सेल से पहले कुछ बेहतरीन डील्स का खुलासा किया है। इसमें 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है। LG का 55 इंच OLED B4 Series 4K टीवी इस सेल में 1,15,000 रुपये से कम में मिल सकता है। वहीं Samsung का 55 इंच Vision AI 4K टीवी केवल 50,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगा। इन दोनों डील्स में बैंक ऑफर्स और नो कॉस्ट EMI की सुविधा भी शामिल होगी।
TCL और Sony के टीवी पर भी बंपर ऑफर
TCL का 65 इंच QD-Mini LED 4K UHD स्मार्ट टीवी भी इस सेल में काफी सस्ती कीमत पर मिल सकता है। Amazon के टीजर से पता चला है कि यह टीवी 70,000 रुपये से कम में मिल सकता है। वहीं Sony Bravia का 55 इंच XR Series 4K स्मार्ट टीवी इस बार 1 लाख रुपये से कम कीमत में सेल के दौरान उपलब्ध हो सकता है। इन टीवी में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलती है।
Xiaomi, Samsung और TCL पर सबसे ज्यादा छूट
Amazon ने कुछ खास ब्रांड्स को "Spotlight Deals" में शामिल किया है। इसका मतलब है कि इन ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी पर बड़ी छूट मिल रही है।
- Xiaomi टीवी पर मिल रहा है 50% तक का डिस्काउंट
- TCL टीवी पर मिलेगा कम से कम 45% की छूट
- Samsung टीवी पर भी 40% तक का ऑफर मिल रहा है अभी Amazon ने सभी ऑफर्स का पूरा खुलासा नहीं किया है, लेकिन शुरुआती जानकारी से पता चल रहा है कि इस बार की Prime Day सेल बहुत खास होने वाली है। अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो 12 जुलाई से शुरू हो रही Amazon Prime Day 2025 सेल को मिस मत कीजिए। ये सेल सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए होगी। इसलिए अगर आपने अभी तक Prime मेंबरशिप नहीं ली है, तो जल्दी ले लें। जल्द ही और भी डील्स सामने आ सकती हैं, जिनमें और ब्रांड्स और नए ऑफर्स शामिल होंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।