Amazon Offers on Tablets: किसी लैपटॉप से कम नहीं हैं ये टैबलेट्स, सेल में मिल रही तगड़ी छूट

Amazon Offers on Tablets: अगर आप अपने लिए नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे थे, लेकिन बजट कम है.. तो आपके लिए बेस्ट रहेंगे ये टैबलेट्स। देखें सुपर डील्स।

Published By: Manisha | Published: Sep 03, 2024, 03:02 PM (IST)

Amazon Offers on Tablets: टैबलेट्स का ट्रेंड मार्केट में तेजी से बढ़ता जा रहा है। टैबलेट्स साइज में छोटे व कैरी करने में काफी आसान होते हैं। साथ ही लैपटॉप की तुलना में टैबलेट बजट में भी कम होते हैं। अगर आप अपने लिए लैपटॉप खरीदने की सोच रहे थे, लेकिन बजट कम का है तो आप अपने लिए टैबलेट खरीद सकते हैं। मार्केट में कई मिड-रेंज टैबलेट खरीद के लिए उपलब्ध हैं। यहां देखें अमेजन पर मिलने वाले कुछ बेस्ट ऑुप्शन। और पढें: Amazon: जून-जुलाई की भीषण गर्मी में आपके कमरे को कश्मीर बना देंगे ये AC, कीमत 35 हजार से कम

OnePlus Pad 2

OnePlus Pad 2 के 8GB RAM व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर बैंक कार्ड के जरिए 1750 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो यह टैबलेट 12.1 इंच 3K डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, यह Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 12GB तक RAM व 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। यह टैब कई AI फीचर्स से भी लैस है, जो कि आपके कई डेली टास्क को आसान बना देता है। टैब की बैटरी 9510mAh की है, जिसके साथ आपको 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। और पढें: 200MP कैमरा वाले XIAOMI स्मार्टफोन पर 10,000 का सीधा डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे

Redmi Pad Pro

Redmi Pad Pro के 6GB RAM व 128GB स्टोरेज Wifi वेरिएंट को Amazon से 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर भी बैंक कार्ड के जरिए 1750 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो यह टैबलेट 12.1 इंच डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 8GB तक RAM व 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। टैब में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्पीकर्स सिस्टम दिया गया है।

Samsung Galaxy Tab S9 FE

Samsung Galaxy Tab S9 FE टैब के 6GB RAM व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब पर आपको अमेजन सेल के दौरान बैंक कार्ड के जरिए 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 10.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह टैब Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर व 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैब की बैटरी 8000mAh की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।