comscore

Amazon Offers: Redmi फोन्स पर ऑफर की बरसात, सस्ती कीमत में घर लाने का सुनहरा चांस

Amazon Offers: Redmi के मोबाइल फोन्स पर छप्परफाड़ ऑफर दिए जा रहे हैं। इन फोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इनके बारे में ज्यादा जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 08, 2024, 10:18 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Amazon Redmi फोन्स पर बंपर ऑफर दे रहा है
  • स्मार्टफोन्स को कम दाम में खरीदने का मौका है
  • डिवाइस में दमदार बैटरी से लेकर बढ़िया कैमरा तक दिया गया है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon Offers: अमेजन इंडिया पर Redmi स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। इन डिवाइस पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर व डील दी जा रही हैं। इन पर एक्सचेंज ऑफर और सस्ती ईएमआई भी मिल रही है। डिवाइस को कम दाम में घर लाने का शानदार मौका है। हम आपको इस आर्टिकल में कुछ रेडमी के स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। इनमें आपको दमदार बैटरी से लेकर एचडी डिस्प्ले और बढ़िया कैमरा तक मिलेगा। news और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer

Amazon Offers on Redmi Smartphones

Redmi 13C 5G

Redmi 13C एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस मोबाइल फोन में MediaTek Dimensity 6100+ चिप, वर्चुअल रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी है। इसके अलावा, मोबाइल फोन में 6.74 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसकी कीमत 10,499 रुपये से शुरू होती है। इस पर 1000 रुपये का डिस्काउंट, 509 रुपये की ईएमआई और 9,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

Redmi 12 5G

Redmi 12 क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 से लैस है। इस डिवाइस में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का एडेप्टिव सिंक डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जिसे फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन भी है। इसकी कीमत 12,499 रुपये है। इस पर 1000 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। हैंडसेट पर 606 रुपये की ईएमआई भी मिल रही है।

Redmi Note 13 Pro 5G

Redmi Note 13 Pro में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इस पर Corning Gorilla Glass Victus लगा है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस हैंडसेट में 200MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है, जबके सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 5100mAh की है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस मोबाइल फोन को 3000 रुपये की छूट और 1,212 रुपये की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource