Amazon Offer: सस्ते में खरीदना है फोल्डेबल फोन? कम कीमत में मिलेंगे ये ऑप्शन

Amazon Offer on Foldable phones: अगर आप अपने दोस्तों के बीच फोल्डेबल फोन चमकाना चाहते हैं, तो आपको लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। मार्केट में कई सस्ते फोल्डेबल फोन ऑप्शन उपलब्ध हैं। यहां देखें बेस्ट ऑप्शन।

Published By: Manisha | Published: Mar 28, 2024, 06:39 PM (IST)

हाइलाइट

  • सस्ते में खरीदें फोल्डेबल फोन
  • फोन में मिलेगा किताब की तरह मुड़ने वाला डिजाइन
  • Amazon पर मिल रहे शानदार ऑप्शन

Amazon Offer on Foldable phones: मार्केट में इन दिनों फोल्डेबल फोन की काफी डिमांड है। ऐसे में एक के बाद एक स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां फोल्डेबल फोन मार्केट में लेकर आती जा रही है। Samsung, Oneplus, Oppo के बाद Apple कंपनी भी फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की शुरुआत करने जा रहा है। अगर आप भी ट्रेंडी रहने के लिए फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे थे, तो आपको लाखों रूपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। भारतीय मार्केट में बजट रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज तक के फोल्डेबल फोन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। यहां देखें बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक के कुछ ऑप्शन। और पढें: Oppo Reno 15 Pro फोन पर सीधे 6,799 रुपये का Discount, 200MP कैमरे फोन पर Amazon-Flipkart डील ने मचाई धूम

TECNO Phantom V Fold 5G

TECNO Phantom V Fold 5G फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ फोन पर 5000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इसके अलावा, बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 1000 रुपये का ऑफ भी मिलेगा। इस तरह फोन की खरीद पर 6000 रुपये की बचत होगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.42 इंच का FHD+ कवर डिस्प्ले और 7.85 इंच मेन डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन MTK Dimensity 9000+ प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का सेकेडरी और 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। और पढें: 2000 रुपये से कम महीने पर मिल रहे iPhone 15 समेत ये धांसू फोन, अभी खरीदने का बेस्ट टाइम

Samsung Galaxy Z Fold3 5G

Samsung Galaxy Z Fold3 5G फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 89,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए इस फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 7.6 इंत का प्राइमरी डिस्प्ले और 6.2 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा, फोन Qulacomm Snapdragon 888 प्रोसेसर से लैस है।

Oneplus Open

Oneplus Open फोन के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 1,39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 5000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.31 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.82 इंच मेन डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Qulacomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 64MP का सेकेंडरी और 48MP का तीसरा कैमरा दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।