Amazon पर सस्ते मिल रहे 6GB RAM वाले फोन, 600 से कम में घर लाने का मौका

Amazon 6GB RAM वाले उन स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स दे रही है, जिनकी कीमत 12000 हजार रुपये से कम है। इन्हें मासिक किस्त और डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 07, 2023, 12:22 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon पर 6GB RAM वाले फोन्स को EMI पर खरीद सकते हैं।
  • साथ ही स्मार्टफोन्स पर चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट है।
  • 6GB RAM वाले इन फोन्स की कीमत 12 हजार रुपये से कम है।

Amazon Offer on 6GB RAM Phone: भारत में कई कंपनियां 6GB RAM वाले स्मार्टफोन ऑफर करती हैं। समैसंग से लेकर रियलमी तक, कई कंपनियों के फोन्स को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इनमें 6GB RAM के साथ कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से 6GB RAM वाले फोन्स को 600 रुपये से कम में घर लाने का मौका मिल रहा है। इन फोन्स की कीमत 12 हजार रुपये से कम है। आइये, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन समेत कई डिटेल जानते हैं। और पढें: Jio-Airtel के इन प्लान में Amazon Prime और Sony Liv मिला रहा बिल्कुल Free, अभी करें रिचार्ज

Amazon 6GB RAM वाले इन फोन्स पर दे रहा ऑफर

Lava Blaze 2

लावा के इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। हैंडसेट 5000mAh की बैटरी से लैस है, जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसमें 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। फोन की रैम को 11GB तक बढ़ा सकते हैं। यह Android 12 पर रन करता है। और पढें: Oppo Reno 15 Pro फोन पर सीधे 6,799 रुपये का Discount, 200MP कैमरे फोन पर Amazon-Flipkart डील ने मचाई धूम

फोन की अमेजन पर कीमत 8,999 रुपये है। स्मार्टफोन को 436 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है। Citi बैंक के कार्ड पर 1000 प्रतिशत तक की छूट है।

Realme Narzo N53

Realme के इस फोन में 6GB तक RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले मिलता है। फोन 50 AI कैमरा से लैस है। रियलमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन के 6GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। अमेजन पर यह 533 रुपये की मासिक किस्त पर मिल रहा है। HSBC के कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट है।

Samsung Galaxy M13

सैमसंग का यह फोन 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 50MP + 5MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 12 पर रन करता है। इसमें 6.6 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है।

फोन के 6GB RAM वाले वेरिएंट को अमेजन से 11,499 रुपये में खरीदा सकता है। इस फोन को 557 रुपये में घर लाने का मौका है। अमेजन HSBC कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट दे रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी फोन्स अमेजन पर No Cost EMI पर मिल रहे हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।